51 लाख के पार पहुंचे कोरोना वायरस के केस, सामने आए 97894 नए मरीज

कोरोना वायरस देश के अलग-अलग राज्यों में अभी तक 51 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। कोरोना वायरस देश के अलग-अलग राज्यों में अभी तक 51 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर ही देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 97894 नए मामले सामने आए है, जिसके बाद कुल केस बढ़कर 51,18,254 हो गए हैं। वहीं, पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के कारण 1132 लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना के कारण अभी तक अलग-अलग राज्यों में 83198 लोगों की मौत हो चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus Update India : देश में कुल केस 51 लाख के पार, 24 घंटे में 97894 नए मरीज | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    हालांकि, लगातार बढ़ रहे दैनिक मामलों के बीच कोरोना वायरस के मरीजों का रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक देशभर में कुल 40,25,080 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या फिलहाल 10,09,976 है। वहीं, संक्रमण रोकने के लिए देश में कोरोना वायरस टेस्टिंग की रफ्तार भी बढ़ी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने गुरुवार को बताया कि 16 सिंतबर 2020 तक देश में कोरोना वायरस के कुल 6,05,65,728 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 11,36,613 सैंपल एक दिन के अंदर टेस्ट किए गए हैं।

    नितिन गडकरी कोरोना वायरस से संक्रमित
    बुधवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। नितिन गडकरी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। गडकरी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कल मैं कुछ कमजोरी महसूस कर रहा था, जिसके बाद मैंने अपने डॉक्टर से सलाह ली। रूटीन चेकअप के साथ-साथ मैंने कोरोना वायरस का भी टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल मैं ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से ठीक हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं निवेदन करता हूं कि पिछले दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आएं हैं वो अपना ध्यान रखें और प्रोटोकॉल का पालन करें।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+