49 लाख के पार पहुंचे कोरोना के केस, 24 घंटों मे मिले 83809 नए मरीज
देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है और अभी तक 49 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है और अभी तक 49 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। हालांकि मंगलवार को कोरोना के दैनिक मामलों में कुछ कमी जरूर आई, लेकिन संकट अभी भी बना हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में 83809 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 1054 लोगों की मौत हुई है। नए मरीजों के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 4930237 हो गए हैं।
Recommended Video

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक कोरोना वायरस देश में 80776 लोगों की जान ले चुका है। हालांकि ऐसे मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है, जो कोरोना वायरस को मात दे रहे हैं। अभी तक देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के कुल 3859400 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल एक्टिव केस 990061 बचे हैं। वहीं, आईसीएमआर ने टेस्टिंग के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि अभी तक देश में कोरोना वायरस के कुल 58312273 सैंपल टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 1072845 सैंपल पिछले 24 घंटों के भीतर टेस्ट किए गए हैं।
मनीष सिसोदिया कोरोना से संक्रमित
आपको बता दें कि सोमवार को संसद के मानसून सत्र की भी शुरुआत हो गई। हालांकि सत्र शुरू होने से पहले किए गए सभी सांसदों को कोरोना वायरस टेस्ट के दौरान लोकसभा के 17 सांसद पॉजिटिव मिले। वहीं, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की कोरोना वायरस रिपोर्ट भी सोमवार को पॉजिटिव आई। सिसोदिया को दो दिन से बुखार की शिकायत थी। पिछले कुछ दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के केस तेजी से बढ़े हैं, जिसके बाद केजरीवाल सरकार ने टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications