Covid-19: नहीं रुक रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 7830 नए मामले, एक्टिव केस 40 हजार के पार

India Covid-19 Cases: देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। कल की तुलना में आज करीब 2000 से अधिक मामले बढ़ गए हैं।

Corona Cases In India

Coronavirus Cases India: भारत में कोरोना की रफ्तार ने एक बार फिर से लोगों को डराना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के आज के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,830 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद देश में कोरोना के कुल 40,215 एक्टिव केस हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार दैनिक संक्रमण दर 3.65% दर्ज की गई और साप्ताहिक संक्रमण दर 3.83% दर्ज की गई।

मंगलवार को आए थे 5,676 मामले
मंगलवार को बीते 24 घंटों में कोरोना के 5,676 नए मामले सामने आए थे। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 37 हजार के पार चली गई थी। इस दौरान 21 लोगों की जान भी गई थी।

मृत्यु दर 1.19 फीसदी
देश में सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.09 फीसदी हो गए हैं। वहीं कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की रिकवरी रेट 98.72 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,42,04,771 हो गई और मृत्यु दर 1.19 फीसदी दर्ज है। कोरोना वैक्सीन खुराक की बात करें तो यह 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

महाराष्ट्र और दिल्ली में डराने लगे हैं कोरोना के आंकड़े
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 919 मामले सामने आए थे जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 81,51,176 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत होने से राज्य में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,48,461 हो गई। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 980 नए मामले सामने आए थे। पॉजिटिवटी रेट 25.98 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ। वहीं, दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+