पठानकोट आतंकी हमला: अमेरिका से मिले नए सबूत पाक को भेजेगा भारत
नई दिल्ली। पठानकोट हमलों के संबंध में अमेरिका से मिले ताजा सबूत भारत पाकिस्तान के सामने रखेगा। एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है।

सूत्रों के मुताबिक एनआईए पारस्परिक कानूनी सहायता संधि के आधार पर अमेरिका को भेजे गए अनुरोध और वहां से मिले जवाब की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है।
भारत तब भेजेगा सबूत
बताया गया कि 3 महीने पहले अमेरिका से मिली रिपोर्ट्स पाकिस्तान की ओर इशारा कर रही हैं कि वो पठानकोट हमले में शामिल था।
यह रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भी भेजी जाएगी। जिसके बाद भारत फिर पाकिस्तान को अमेरिका से मिले ताजा सबूत भेजेगा।
फंडिंग की जानकारी के लिए जांच
सूत्रों की मानें तो डीआईजी और एसपी स्तर के दो अधिकारी जम्मू और कश्मीर के होने वाली आतंकी गतिविधियों के संबंध में आर्थिक फंडिंग की जांच करने के लिए श्रीनगर में हैं।
सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है कि एनआईए संदिग्ध आईएसआईएस सदस्य यास्मीन अहमद जो केरल में शिक्षक था, उसकी पुलिस रिमांड की तैयारी में है।
6 सितंबर को मामले की सुनवाई
यास्मीन को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले पर सुनवाई 6 सितंबर को है।
बताया गया कि यास्मीन अहमद ने केरल पुलिस की एसआईटी के समक्ष केरल में आईएसआईएस की ओर से चल रहे आतंकी क्लासेज का खुलासा भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications