तमिलनाडु: इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम को समुद्र में मिले 15 किलो सोने के बिस्कुट

नई दिल्ली। तमिलनाडु में इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम ने समुद्र से करीब 15 किलो सोना बरामद किया है। रामनाथपुरम जिले के मंडापम तट पर कपड़े में बंधे सोने के बिस्कुट मिले हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड (आईसीजी) और रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। टीम ने बताया कि मन्नार खाड़ी में गोताखोरों ने गहरे पानी में छलांग लगाकर 15 किलो सोना बरामद किया है।

India Coast Guard recovered gold, India Coast Guard, gold, Mandapam, Tamil Nadu, सोना, तमिलनाडु

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन में शामिल एक अफसर ने बताया कि हमें शक हुआ था कि उन्होंने हमें देखकर समुद्र में कुछ फेंका था क्योंकि नाव में कोई मछली नहीं थी। जाल भी सूखा हुआ था और पैक किया हुआ रखा हुआ था। इस पर ये ऑपरेशन शुरू किया गया। मंगलवार को समुद्र के अंदर सर्च ऑपरेशन चलाया।

दो घंटे तक चले इस अभियान में समुद्र तल से 14.5 से 16.5 फीट अंदर करीब 15 किलो वजन वाले सोने के बिस्किट एक कपड़े में बंधे हुए मिले। इनकी कीमत करीब 6 करोड़ है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि येसोना श्रीलंका से तस्करी कर लाया गया था और तमिलनाडु के रामनाथपुरम ले जाया जा रहा था। इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+