PAK की किसी भी हरकत का जवाब 5 मिनट में देने को तैयार भारत
नई दिल्ली। भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है इसलिए वो कभी भी कुछ भी कर सकता है। इसी कारण हिंदुस्तान की तीनों सेनाएं हाईएलर्ट पर हैं और वो पाक के किसी भी ना-पाक हरकत का जवाब मात्र 5 मिनट में देने को तैयार हैं।
इसी सिलसिले में आज पीएम मोदी केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति की बैठक बुलाई है क्योंकि सूत्रों के मुताबिक खबर मिली है कि पाकिस्तानी सेना में काफी हलचल हो रही है और वहां खलबली मची हुई है।
आपको बता दें कि उरी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद बुधवार देर रात भारतीय कंमाडो ने एलओसी के अंदर घुसकर आंतकियों को मार गिराया।
जम्मू एवं कश्मीर के उरी आतंकी हमले के 11 दिन बाद भारत ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकवादियों के लांच पैड्स को निशाना बनाते हुए बुधवार-गुरुवार की रात 'सर्जिकल स्ट्राइक' किया और आतंकियों को मारा।
पाकिस्तान ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' से इनकार करते हुए जोर देकर कहा है कि केवल दोनों तरफ से गोलीबारी हुई है जिसमें उसके दो जवान मारे गए हैं। जबकि सैन्य अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि भारतीय विशेष बलों ने बुधवार की देर रात कुपवाड़ा और पुंछ में एलओसी के पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकियों एवं पाकिस्तानी दलों को निशाना बनाया है।













Click it and Unblock the Notifications