क्रोनोलॉजी समझाकर राहुल ने पूछा सवाल, 'मोदी सरकार भारतीय सेना के साथ है या चीन के साथ?
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र सरकार को एक बार फिर आड़े हाथ लिया। राहुल गांधी ने चीन के साथ तनाव को लेकर दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयानों में कोई मेल नहीं होने का दावा किया है। कांग्रेस नेता ने लिखा, 'PM बोले कि कोई सीमा में नहीं घुसा, फिर चीन-स्थित बैंक से भारी कर्जा लिया। फिर रक्षामंत्री ने कहा चीन ने देश में अतिक्रमण किया, अब गृह राज्य मंत्री ने कहा अतिक्रमण नहीं हुआ। मोदी सरकार भारतीय सेना के साथ है या चीन के साथ? इतना डर किस बात का?'
Recommended Video

गौरतलब है कि जून में भारत-चीन सेना के बीच हुए हिंसक झड़प के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा था कि भारतीय सीमा में किसी भी देश की सेना ने प्रवेश नहीं किया है। हालांकि कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र के दावों का खारिज करती रही है और चीन मुद्दे पर कई बार मोदी सरकार का घेराव किया है। राहुल गांधी कई बार ऐसे ट्वीट कर केंद्र सरकार से सवाल पूछ चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने राजनाथ सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा था कि रक्षामंत्री के बयान से साफ है कि मोदी जी ने देश को चीनी अतिक्रमण पर गुमराह किया। आप कब चीन के खिलाफ खड़े होंगे?

संसद में गृह मंत्रालय का जवाब
बता दें कि संसद का मानसून सत्र चल रहा है और इस बीच विपक्ष ने सदन में चीन का मुद्दा उठाया। इस पर गृह मंत्रालय ने चीन सीमा पर किसी भी तरह की घुसपैठ से इनकार किया है। हालांकि गृह मंत्रालय ने माना कि पाकिस्तान की ओर से अभी भी घुसपैठ की कोशिशें जारी हैं। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पिछले छह महीने में भारत-चीन सीमा पर कोई घुसपैठ नहीं हुई। वहीं पाकिस्तान की ओर से फरवरी से अब तक करीब 47 बार घुसपैठ के प्रयास किए गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से संसद में दिए गए बयान से सभी हैरान हैं, क्योंकि पिछले 4 महीने से LAC पर चीनी घुसपैठ की खबरें आ रही हैं। साथ ही कुछ सैटेलाइट इमेज में चीनी सेना के तंबू भी दिखे थे।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी पर राहुल गांधी का तंज, कहा- कोरोना काल में एक से एक खयाली पुलाव पका डाले












Click it and Unblock the Notifications