India- China: भारत और चीन ने LAC गतिरोध पर दिल्ली में की वार्ता, सैन्य चर्चा पर बनी सहमति

भारत और चीन में वास्तविक नियंत्रण रेखा गतिरोध काफी लंबे वक्त से चल रहा है। भारत-चीन संबंधों पिछले छह दशकों में सबसे निचले स्तर है।

India- China

India- China LAC standoff: भारत और चीन ने बुधवार (31 मई) को वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चल रहे गतिरोध को लेकर दिल्ली में कूटनीतिक वार्ता की। इस वार्ता में सैन्य कमांडरों के बीच अगले दौर की चर्चा कराए जाने पर सहमति बनी है।

अब भारत और चीन की ओर से सैन्य कमांडरों के बीच जल्द ही वार्ता होगी। हालांकि ये वार्ता कब और कहां, होगी इसकी फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए डब्ल्यूएमसीसी की ये 27वीं बैठक थी, जो नई दिल्ली में आयोजित की गई।

बयान में कहा गया है कि ये बैठक दोनों देशों के बीच शांति बहाल करने और द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने की स्थिति के लिए की गई थी। मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल के मुताबिक दोनों देश 19वें दौर के सैन्य कमांडरों की चर्चा करने के लिए सहमत हुए हैं। जल्द से जल्द कमांडरों की बैठक होगी।

बयान में कहा गया है कि डब्ल्यूएमसीसी की बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में एलएसी के साथ स्थिति की समीक्षा की। वहीं बाकी क्षेत्रों में खुले तरीके से पीछे हटने के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई है।

बयान में कहा गया है कि शांति की बहाली द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के लिए स्थितियां पैदा करेगी। बैठक में दोनों पक्ष सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से चर्चा जारी रखने पर भी सहमत हुए हैं।

विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) ने बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। जबकि चीनी दल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के सीमा और समुद्री मामलों के विभाग के महानिदेशक ने किया था।

भारत और चीन के बीच सीमा गतिरोध साल 2020 के बाद और भी बढ़ गया है। जून 2020 में गालवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच हुए क्रूर संघर्ष में 20 भारतीय सैनिकों और कम से कम चार चीनी सैनिकों की मौत हो गई थी। भारत-चीन के संबंध पिछले छह दशकों में सबसे निचले स्तर पर आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+