India-China: LAC खाली करने के लिए चीन ने रखी एक शर्त, भारत ने दिया यह जवाब!

नई दिल्‍ली। भारत और चीन के बीच अगले कुछ दिनों में पूर्वी लद्दाख में टकराव को टालने के लिए आंठवें दौर की मिलिट्री वार्ता होनी है। लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर पिछले छह माह से जारी तनाव को खत्‍म करने के लिए वार्ता से पहले चीन की तरफ से एक शर्त रखी गई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो भारत ने इसे मानने से साफ इनकार कर दिया है। पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) की तरफ से पैंगोंग त्‍सो के फिंगर 4 से जवानों को हटाने के लिए यह शर्त रखी थी।

fingers-200

Recommended Video

    Indian Army में होंगे 5 Theater Command, LAC और LoC पर दुश्मनों के उड़ेंगे होश | वनइंडिया हिंदी

    अक्‍साई चिन में जारी निर्माण

    1597 किलोमीटर की एलएसी पर हालात अभी तक जस के तस हैं। पीएलए ने जवानों को फिर से तैनात कर दिया गया है। सेना सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी दी गई है। सूत्रों की तरफ से बताया गया है कि पीएलए तिब्‍बत में अक्‍साई चिन और शिनजियांग में नया निर्माण कार्य कर रहा है। यहां पर नए सिरे से जवानों को तैनात किया जा रहा है और साथ ही उपकरणों को तैनात किया जा रहा है। सीनियर मिलिट्री ऑफिसर्स की तरफ से कहा गया है कि उन्‍होंने एलएसी के करीब 10 किलोमीटर दूर अक्‍साई चिन वाले इलाकों में निर्माण कार्य देखा है। अधिकारियों की मानें तो चीन यहां पर जवानों को तैनात कर रख सकता है, रॉकेट रेजीमेंट से लेकर टैंक और आर्टिलरी तक के जवान यहां पर आ सकते हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर पीएलए इसे अस्‍पताल के तौर पर प्रयोग कर सकता है। इसके अलावा एलएसी से 82 किलोमीटर दूर शिनजियांग में भी चीन का निर्माण कार्य देखा गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+