India China Face Off: तवांग में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प पर भारतीय सेना का आधिकारिक बयान

india-china

India China Face Off: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में स्थित एलएसी पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। भारतीय सेना की ओर से जो जानकारी साझा की गई है उसके अनुसार दोनों देशों की सेना के बीच 9 दिसंबर की सुबह मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में दोनों देशों के जवानों को हल्की चोट आई है। रिपोर्ट की मानें तो इस झड़प में भारत के 8 जवान घायल हुए हैं जबकि चीन के तकरीबन 30 जवान घायल हुए हैं। भारत के घायल जवानों को गुवाहाटी के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। हालांकि सैनिकों की संख्या को लेकर भारतीय सेना की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। इस पूरी घटना को लेकर भारतीय सेना की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है।

भारतीय सेना की ओर से बयान जारी करके इस पूरी घटना की जानकारी दी गई है। भारतीय सेना की ओर से जो आधिकारिक बयान जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी के कुछ इलाकों में दोनों देशों की पेट्रोलिंग पार्टी अपने दावे वाले इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। वर्ष 2006 से दोनों देशों के सैनिकों की यही परंपरा रही है। 9 दिसंबर 2022 को पीएलए ट्रूप तवांग सेक्टर के करीब आई , जिनका हमारी सेना के जवानों ने पूरी दृढ़ता और मजबूती से सामना किया। इस दौरान दोनों ही पक्षों के सैनिकों को हल्की चोटें आई हैं। दोनों ही पक्ष तत्काल उस क्षेत्र से दूर हो गए। घटना के बाद हमारे एरिया कमांडर ने चीनी सेना के कमांडर के साथ फ्लैग मीटिंग की और इस मसले पर चर्चा की ताकि फिर से सामान्य स्थिति को बरकरार किया जा सके।

Army Statement

यह पहली बार नहीं है जब भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प सामने आई है इससे पहले पिछले साल भी दोनों देशों के जवानों के बीच इसी इलाके में तनाव की खबरें सामने आई थी। वहीं गलवान में भी दोनों देशों के सैनिकों की भिड़त हो चुकी है। गलवान में चीन के तकरीबन 40 जवान मारे गए थे। हालांकि चीन ने इससे इनकार किया था और हमले के कई महीनों के बाद इस बात को स्वीकार किया था, गलवान हिंसा में चीन के सिर्फ 4 सैनिकों की मौत हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+