India Cambodia संबंधों का नया अध्याय है राजा सिहामोनी का भारत दौरा: PM मोदी
कंबोडिया के राजा भारत दौरे पर हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

राष्ट्रपति भवन में कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी की मेजबानी की गई। दोनों देशों के बीच संबंधों के लिहाज से राजा का दौरा अहम माना जा रहा है। द्विपक्षीय बैठक के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम मोदी मौजूद रहे।
कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर संवाद हुआ
दोनों देशों की बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर संवाद हुआ। वन और पर्यावरण के साथ कर्मचारियों के मुद्दे पर भी भारत और कंबोडिया के शीर्ष नेतृत्व के बीच मंथन हुआ। बता दें कि एशियाई मुल्क कबोडिया से भारत काफी पुराना और करीबी सांस्कृतिक संबंध साझा करता है।
पीएम मोदी ने राजा के दौरे को रिश्तों में नया अध्याय बताया
कंबोडिया के राजा प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत दौरे पर पहुंचे हैं। द्विपक्षीय बैठक के दौरान शीर्ष नेतृत्व ने देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। पीएम मोदी ने कहा कि कंबोडियाई राजा की यात्रा "भारत-कंबोडिया संबंधों में एक नया अध्याय" है।
दोनों पक्षों ने क्षमता निर्माण, मानव संसाधन विकास, पर्यटन, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्र में भारत-कंबोडिया साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय (MEA) के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मंगलवार को बैठक की डिटेल शेयर की।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और क्षमता निर्माण, मानव संसाधन विकास, पर्यटन, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्र में भारत-कंबोडिया साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत, कंबोडिया गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक संबंध साझा करते हैं और दोस्ती, सहयोग को और मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा, "कंबोडिया के राजा एचएम नोरोडोम सिहामोनी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।"
बकौल प्रधानमंत्री मोदी, भारत-कंबोडिया गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध साझा करते हैं। हम अपनी दोस्ती और सहयोग को और भी मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। उनकी यात्रा भारत-कंबोडिया संबंधों में एक नया अध्याय चिह्नित कर सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, कंबोडियाई राजा 29 से 31 मई तक भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं। कंबोडिया के नरेश ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। दोनों के बीच क्षमता निर्माण, स्थापत्य स्मारकों का संरक्षण, डी-माइनिंग और संसदीय सहयोग सहित रक्षा सहयोग पर बात हुई।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि राजा सिहामोनी की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत सभ्यतागत बंधन की पुष्टि करती है।
Recommended Video
डॉ जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच सदियों पुराने संबंध हैं। भारत-कंबोडिया विरासत संरक्षण, माइनिंग, जल संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक परियोजनाओं सहित कई क्षेत्रों में सहयोग करते हैं।
दोनों देशों की बैठक में केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी
राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के साथ कंबोजिया के किंग की मीटिंग के दौरान विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
महात्मा को श्रद्धांजलि देने गए 'महाराज'
रिपोर्ट्स के अनुसार कंबोडिया के राजा का मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रस्मी स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद कंबोडियाई नरेश महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राज घाट भी गए।
60 साल बाद भारत दौरे पर कंबोडिया के राजा
खास बात ये कि किसी कंबोडियाई राजा की भारत यात्रा 60 साल बाद हो रही है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर किंग सिहामोनी भारत दौरे पर आए हैं। वर्तमान राजा के पिता की अंतिम यात्रा 1963 में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications