Exit Poll जारी होने के बाद अब चुनाव आयोग से मिले INDIA ब्लॉक के नेता, मतगणना को लेकर रखी ये 3 मांग

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत मतदान पूरा हो गया है। इसी के साथ तमाम एग्जिट पोल भी सामने आ चुके हैं। ऐसे में अब विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक में भी हलचल तेज हो गई है। जिसके तहत इंडिया गठबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल शाम 4:30 बजे निर्वाचन सदन पहुंचा।

जिसके बाद INDIA ब्लॉक के नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। साथ ही 4 जून को होने वाली काउंटिंग को लेकर अपनी तीन मांगों को सामने रखी। इससे पहले विपक्षी गठबंधन ने इस चुनाव में 295 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है।

India Bloc delegation

INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "इस चुनाव में हम तीसरी बार चुनाव के पास पहुंचे हैं। पहला मुद्दा- पोस्टल बैलेट जोकि एक जानी-मानी प्रक्रिया है। पोस्टल बैलेट परिणाम में निर्णायक साबित होते हैं, इसलिए चुनाव आयोग का एक प्रावधान है जिसके अंतर्गत कहा है कि पोस्टल बैलेट की गिनती पहले ली जाएगी।"

उन्होंने आगे कहा कि हमारी शिकायत थी कि चुनाव आयोग ने 2019 की गाइडलाइन से इसे हटा दिया है, इसका परिणाम यह है कि EVM की पूरी गणना हो जाए उसके बाद अंत तक भी पोस्टल बैलेट की गिनती की घोषणा करना अनिवार्य नहीं रहा है। यह आवश्यक है कि पोस्टल बैलेट जो निर्णायक साबित होता है उसकी गिनती पहले करना अनिवार्य है।"

बहुमत साबित कर रहा एनडीए

लोकसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। अधिकतर एग्जिट पोल्स में भाजपा अकेले बहुमत का आंकड़ा पार करती नजर आ रही है। इसी के साथ एनडीए की 350 सीटों के साथ वापसी की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन भी सरकार में आने का दावा कर कर रही है।

एग्जिट पोल पर राहुल गांधी का बयान

वहीं एग्जिट पोल पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन को 295 सीट मिलेंगी। वहीं उन्होंने एग्जिट पोल्स को पीएम मोदी का पोल बताते हुए खारिज कर दिया है।

साथ ही एग्जिट पोल पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "हमने अपने पीसीसी अध्यक्षों, सीएम, प्रभारियों और उम्मीदवारों से चर्चा की है, वे सभी बहुत आश्वस्त हैं। यह एग्जिट पोल सरकार के लिए एक फर्जी पोल है। INDIA गठबंधन को 295 सीटें मिलेंगी और निश्चित रूप से सरकार बनेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+