'हार जाएगी बीजेपी', AAP का दावा, I.N.D.I.A के रहते भाजपा के लिए 50 फीसदी से ज्यादा वोट लाना मुश्किल

लोकसभा चुनाव में कुछ महीनों का समय ही बाकी है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। पांच राज्यों में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में से तीन राज्यों में जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी पूरे आत्मविश्वास में है। दूसरी ओर बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट हुई विपक्ष ने इंडी अलायन्स बनाकर जनमत हासिल करने की तैयारी की हुई है।

बीजेपी आगामी चुनाव में 50 फीसदी से अधिक वोटरों को अपने पक्ष में करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। वहीं, भाजपा के इस लक्ष्य पर आम आदमी पार्टी नेता सौर दिल्ली के स्वस्थ्य मंत्री का कहना है कि अगर विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ती है तो बीजेपी के लिए 50 फीसदी वोटों का आकड़ा पार करना बेहद मुश्किल होगा।

INDIA

2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करने के लक्ष्य पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, "अब तक बीजेपी का वोट शेयर 40 से भी कम था। अगर पूरा विपक्ष एकजुट हो जाए और इंडिया ब्लॉक एकजुट होकर चुनाव लड़े, तो बीजेपी के पास कोई रास्ता नहीं है। अगर बीजेपी को 50% से ज्यादा वोट नहीं मिले तो वो हार जाएगी... 3 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस के वोटों का योग बीजेपी से ज्यादा था। ऐसे में लोकसभा चुनाव में बीजेपी कैसे जीतेगी ये उनके लिए बड़ी चुनौती है।"

यह भी देखें: INDIA में दिख रही फूट ! कांग्रेस ने CPI(M) को बताया तानाशाह, जानिए क्या है पूरा मामला

आपको बता दें, लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं वहीं उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में सत्ता में काबिज बीजेपी विधानसभा परिणामों को लोकसभा चुनाव के ब्लूप्रिंट के तौर पर देख रही है। जिन राज्यों में बीजेपी कि सत्ता नहीं है वहां के वोट बैंक को भी साधने के लिए भाजपा रणनीति बना रही है। वहीं, इंडी अलायन्स में अब भी संयोजक के नाम को लेकर पेच फंसी हुई है।

यह भी देखें: India Alliance की तरफ़ से PM उम्मीदवार का चेहरा कौन, सर्वे में कितने नबंर पर हैं नीतीश कुमार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+