India Alliance की तरफ़ से PM उम्मीदवार का चेहरा कौन, सर्वे में कितने नबंर पर हैं नीतीश कुमार
Lok Sabha Chunav 2024, India Alliance PM Face Survey: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एनडीए बनाम इंडिया की सियासत ज़ोरों पर है। वहीं एनडीए नेता पीएम मोदी के नेतृत्व पर चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं, तो वहीं इंडिया गठबंधन में पीएम उम्मीदवार को लेकर संशय बरकरार है।
INDIA गठबंधन के बैनर तले पीएम उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम सुर्खियों में है। इसी क्रम में पीएम उम्मीदवार को लेकर कराये गए सर्वे से चौंकाने वाले परिणाम सामने आये हैं।

एबीपी सी-वोटर द्वारा इंडिया गठबंधन के पीएम उम्मीदवार पर लोगों के ओपिनियन में लोगों की पसंद राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल निकले। सर्वे के मुताबिक इंडिया गठबंधन में पीएम उम्मीदवार के तौर पर 36 फीसदी लोगों की पसंद राहु गांधी हैं।
13 फीसदी लोग चाहते हैं कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करें। वहीं तीसरे नंबर पर बिहार के मुख्मंत्री नीतीश कुमार का नाम है। 10 फीसदी लोग चाहते हैं की नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन की तरफ़ से पीएम उम्मीदवार घोषित किया जाए।
9 फीसदी लोग चाहते हैं कि टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन की तरफ़ पीएम का प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। वहीं बचे 32 फीसदी लोगों ने इन चेहरों को पीएम उम्मीदवार के तौर पर पसंद नहीं किया है। ग़ौरतलब है कि इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का सूची में नाम शामिल नहीं किया गया था।
एबीपी सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर 13 हज़ार से ज़्यादा लोगों से ओपिनियन लिया गया था। 15 से 21 दिसंबर के बीच हुए ओपिनियन पोल के आंकड़े शनिवार को जारी किए गए थे। आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने पीएम उम्मीदवार की तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम किया था।












Click it and Unblock the Notifications