INDIA में दिख रही फूट ! कांग्रेस ने CPI(M) को बताया तानाशाह, जानिए क्या है पूरा मामला
केरल में विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के विरोध में डीजीपी ऑफिस तक मार्च निकाला था। विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटना सामने आई थी। पुलिस ने मार्च के दौरान हिंसा के आरोप में राज्य कांग्रेस के प्रमुख सुधाकरन, विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआईएम) ने हमारे लोगों पर हमला किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और केरल की सीपीआईएम सरकार को तानाशाह बताया है।

केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा,"हर जगह हमारे लड़कों पर पुलिस और सीपीआईएम के गुंडों द्वारा बेरहमी से हमला किया गया। हम राष्ट्रीय स्तर पर नरेंद्र मोदी की तानाशाही सरकार और उनके रवैये से लड़ रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य से केरल में सीपीआई (एम) नेता पिनाराई विजयन विपक्षी दलों, मूल रूप से कांग्रेस और यूडीएफ पर हमला कर के वही काम कर रही है। यह निंदनीय है।"
आपको बता दें, इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और सीपीआईएम दोनों ही दल शामिल हैं। ऐसे में इंडी गठबंधन के घातक दल एक दूसरे पर ही हमलावर नजर आ रहे हैं। ये गठबंधन की एकता पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा रही है।
यह भी देखें: Bihar Politics: दयानिधि के बयान पर गरमाई सियासत, भाजपा नेता ने कहा- क्या बैठक में यही तय हुआ था
दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य पुलिस मुख्यालय के सामने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कथित तौर पर प्रदर्शनारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसके बाद भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ीं। यह मार्च केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने वाम सरकार के लोगों तक पहुंचने के कार्यक्रम 'नव केरल सदास' के खिलाफ आंदोलन के दौरान अपने कार्यकर्ताओं पर पुलिस के कथित अत्याचार के विरोध में आयोजित किया था।
शनिवार को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटनाएं हुई थीं। इसमें वरिष्ठ सांसदों और विधायकों सहित केरल के कई बड़े कांग्रेस नेताओं को चोट आई थी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे थे। इसके बाद कई नेताओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
यह भी देखें: Bihar Politics: DMK सांसद दयानिधि के बयान पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications