G20 समिट में भारत की कामयाबी, 'लीडर्स घोषणा पत्र' को मिली मंजूरी

राजधानी दिल्ली में जी20 समिट जारी है। इस बीच भारत को एक बड़ी कामयाबी मिली, जहां 'लीडर्स घोषणा पत्र' को मंजूरी मिल गई है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को संबोधित करते हुए इस बात की जानकारी दी। साथ ही इससे संबंधित अधिकारियों को बधाई दी।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे अच्छी खबर मिली है। हमारी टीम की कड़ी मेहनत के कारण नई दिल्ली G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन घोषणा पर आम सहमति बन गई है। मेरा प्रस्ताव इस नेतृत्व घोषणा को अपनाने का है। मैं इस घोषणा को अपनाने का ऐलान करता हूं। इसके अलावा मैं अपने शेरपा, मंत्रियों को बधाई देता हूं, जिन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की।

G20

वहीं भारत की अध्यक्षता में समिट में रिकॉर्डतोड़ काम हुए। पिछले साल जी20 में 27 आउटकम आए थे, जबकि इस बार इसकी संख्या 72 रही। इसी तरह संलग्न दस्तावेज (Annexed Documents) 23 से बढ़कर 39 हो गया। जी20 से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक दोनों का टोटल आंकड़ा 112 है, जबकि इंडोनेशिया में पिछले साल हुए समिट में इसकी संख्या 50 थी। ऐसे में देखा जाए तो दोगुन से ज्यादा काम हुआ है। पीएम मोदी ने इस पर भी खुशी जाहिर की है।

शेरपा ने जताई खुशी
वहीं 'लीडर्स घोषणा पत्र' पर जी20 के शेरपा अमिताभ कांत ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सभी विकासात्मक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर 100% सर्वसम्मति बनी है। ये जी20 के लिए ऐतिहासिक और पथप्रदर्शक है। हमने सभी से शांति और समृद्धि के लिए शक्तिशाली आह्वान किया। पूरी दुनिया ने आज पीएम मोदी का नेतृत्व देखा।

पहला सत्र खत्म
वहीं जी20 समिट का पहला सत्र खत्म हो गया। इसके बाद पीएम मोदी ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा कि वन अर्थ विषय पर जी20 शिखर सम्मेलन के प्रथम सत्र में भाषण दिया। मानव केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया, जिस पर भारतीय संस्कृति ने हमेशा जोर दिया है। ये एक पृथ्वी की भावना के साथ है कि भारत ने LiFE मिशन जैसी पहल पर काम किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष पर जोर दिया गया। इसके अलावा ग्रीन ग्रिड पहल शुरू की है, जिसके माध्यम से एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड, सौर ऊर्जा का उपयोग, प्राकृतिक खेती और राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को प्रोत्साहित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+