Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत का पाकिस्‍तान पर एक और प्रहार, आयात पर लगाया प्रतिबंध, जानिए हम क्‍या खरीद रहे थे?

India bans all imports from Pakistan: कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने एक और कठोर फैसला लेकर पाकिस्‍तान को तगड़ा झटका दिया है। भारत के वाणिज्‍य मंत्रालय ने सभी पाकिस्‍तानी वस्‍तुओं के प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है।

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी एक नई अधिसूचना के अनुसार अब पाकिस्तान से किसी भी प्रकार का आयात चाहे वह सीधे हो या किसी अन्य देश के माध्यम से पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। आदेश जारी करते ही भारत ने पाकिस्तानी जहाजों के भारतीय बंदरगाहों तक पहुंचने पर रोक लगा दी है यह प्रतिबंध तुरंत प्रभावी है और "अगले आदेश तक" लागू रहेगा।

India bans all imports from Pakistan

यह निर्णय भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस प्रतिबंध को विदेश व्यापार नीति (Foreign Trade Policy - FTP) 2023 में भी शामिल कर लिया गया है, जिससे यह नीति का औपचारिक हिस्सा बन गया है। अधिसूचना में ये साफ कहा गया है कि यदि किसी खास स्थिति में व्यापार की आवश्यकता हो, तो उसके लिए भारत सरकार की विशेष अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

पाकिस्‍तान के लिए क्‍यों है ये तगड़ा झटका?

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत के बाद भारत ने सख्‍ती दिखाई थी और कुछ जरूरी वस्‍तुओं का दोनों देशों के बीच आयात और निर्यात हो रहा था। याद रहे पाकिस्‍तान का सामान दुबई और सिंगापुर होकर भी भारत आयात हो रहा था। अब चूंकि भारत ने प्रत्‍यक्ष के साथ अप्रत्‍यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये पाकिस्‍तान के लिए बड़ा आर्थिक झटका है।

पाकिस्तान से भारत क्या खरीदता है?

  • फल और सूखे मेवे: आम, संतरा, और काजू-बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स पाकिस्तानी ज़मीन से भारत पहुंचते हैं।
  • कपड़े और जूते: लाहौर के कुर्ते और पेशावर की चप्पलें यहां के फैशन प्रेमियों को खूब भाते हैं।
  • सेंधा नमक: उपवास में प्रयोग किया जाने वाला पाकिस्तानी रॉक सॉल्ट भारत में खूब इस्तेमाल होता है।
  • मुल्तानी मिट्टी: सौन्‍दर्य प्रसाधन में यूज की जाने वाली पाकिस्तानी मुल्‍तानी मिट्टी होती है।
  • सीमेंट और बिल्डिंग मटीरियल: पाकिस्तानी सीमेंट, चूना और गंधक भारत की इमारतों की बुनियाद में लगते हैं।
  • धातुएं और रसायन: तांबा, स्टील और कुछ ख़ास रसायन अब भी सीमापार से आते हैं

कौन हैं शौर्य चक्र विजेता शहीद मुदासिर अहमद शेख? जिनकी मां को नहीं भेजा जाएगा पाकिस्‍तानपहलगाम में

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने उठाए ये सख्‍त कदम

  • सिंधु जल संधि पर रोक
  • पाकिस्‍तानी नागरिकों का वीजा रद्द
  • पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर को बंद किया
  • पाकिस्‍तानी विमानों के लिए एयरस्‍पेस बंद किया
  • पाकिस्‍तान के प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍क्ष आयात पर लगाया प्रतिबंध

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+