6 दिसंबर को 'मैत्री दिवस' के रूप में मनाएगा भारत-बांग्लादेश, बढ़ेगा अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद बांग्लादेश में अपने पहले विदेश दौरे पर हैं। बांग्लादेश की आजादी को 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि बनकर पड़ोसी मुल्क पहुंचे पीएम मोदी के दौरे का आज आखिरी दिन है। उनका यह दौरा कूटनीतिक दृष्टि से काफी अहम बताया जा रहा है, पीएम के दौरे से उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते मजबूत होंगे और व्यापार बढ़ेगा। शनिवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि भारत और बांग्लादेश के शीर्ष नेताओं ने 6 दिसंबर को 'मैत्री दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है।

Recommended Video

    Bangladesh: PM Modi ने Sheikh Hasina को सौंपी 109 Ambulances की चाभी, 12 लाख Vaccine |वनइंडिया हिंदी
    India, Bangladesh to celebrate December 6 as Friendship Day will increase cooperation in space sector

    दो दिवसीय दौरे पर बांग्लादेश पहुंचे पीएम मोदी ने आज जशोरेश्वरी काली मंदिर में दर्शन किए और मां काली को सोने-चांदी का मुकुट चढ़ाया। इसके बाद वह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख असीना के साथ शेख मुजीब उर रहमान स्मारक पहुंचे और महानायक को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी और शेख असीना की मौजूदगी में भारत और बांग्लादेश के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी के दौरे की जानकारी देते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि पीएम शेख असीना ने भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी' की सराहना की है।

    हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 6 दिसंबर को 'मैत्री दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है। वहीं, पीएम शेख हसीना ने भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी' की सराहना की है। दोनों पक्षों (भारत और बांग्लादेश) की अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने में रुचि है। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच शनिवार को तीस्ता मुद्दे पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने समझौते को पूरा करने के लिए भारत के प्रयासों और प्रतिबद्धता को दोहराया। भारतीय पक्ष ने फेनी नदी के पानी के बंटवारे के मसौदे को जल्द अंतिम रूप देने के लिए भी अनुरोध किया है।

    यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बांग्लादेश पीएम शेख हसीना को 109 जीवनरक्षक एंबुलेंस की चाबी सौंपी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+