भारत ने दिए पाक में राजनयिकों को आदेश, पाक के स्कूलों से बच्चों को निकालें
नई दिल्ली। सोमवार को भारत ने इस्लामाबाद स्थित अपने दूतावास में काम करने वाले राजनयिकों और स्टाफ मेंबर्स के लिए पाकिस्तान को 'नो स्कूल गोइंग मिशन' के तौर पर घोषित कर दिया है। इसके साथ ही भारत ने हाई कमीशन में काम कर रहे सभी राजनयिकों और स्टाफमेंबर्स को कहा है कि वे अपने बच्चों को वहां के स्कूलों से निकाल लें।

एक एडवाइजरी जारी कर कहा गया है कि या तो बच्चों को भारत में पढ़ाएं या किसी और देश में भेज दें। भारत की ओर से कहा गया है कि यह सलाह उन्हें सुरक्षा के तौर पर दी गई है।
सरकार की ओर से साफ-साफ कहा गया है कि कमीशन का स्टाफ या तो बच्चों को भारत भेजे या फिर पूरे परिवार समेत भारत वापस आ जाए। वर्ष 2014 में पेशावर स्थित आर्मी स्कूल पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही सरकार इस तरह के फैसले पर विचार कर रही थी।
भारत की ओर से घोषित 'नो स्कूल गोइंग' मिशन के तहत पति या पत्नी तो पाक में रह सकते हैं, लेकिन स्कूल जाने वाले बच्चों को साथ रखने की इजाजत नहीं होती।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा है यह फैसला जून, 2015 में ही ले लिया गया था, ताकि कर्मचारियों को अपने बच्चों के लिए इंतजाम करने का काफी वक्त मिले।


Click it and Unblock the Notifications
