मोदी के लिए अमेरिका से भिड़ गई भारत सरकार

India and US clash over Modi's Mumbai rally
नयी दिल्ली। भारत और अमेरिका संबंधों में इन दिनों दरार बढ़ती जा रही है। पहले राजनीयिक देवयानी खेबरागड़े और अब भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की वजह से भारत और अमेरिका के संबंध बिगड़ते जा रहा है। देवयानी राजनीयिक है। उनके साथ वहां बदसलूकी हिई तो भारत ने इसका कड़ा विरोध जर्ज किया, लेकिन अब नरेन्द्र मोदी के लिए भी भारत अमेरिका से भिड़ने को तैयार है। खास बात ये कि नरेन्द्र मोदी कांग्रेस और यूपीए सरकार के सबसे बड़े आलोचक है। बावजूद इसके भारत सरकार मोदी के लिए अमेरिका से टकराने को तैयार हो गया।

भारत और अमरीका के रिश्तों में आई तना-तनी के बाद अब दोनो देश रविवार को मुंबई में हुई गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर आमने सामने हो गए हैं। दरअसल अमरीका ने भाजपा की मुबंई रैली में अपने दूतावास की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी।

इस बात से नाराज भारत सरकार ने कड़ा एजराज जताते हुए कहा कि भारत में किसी राजनेता की सुरक्षा की जिम्मेदारी उसकी है और कोई दूसरा देश यह तय नहीं कर सकता कि राजनैतिक दल अपनी सभाएं कहां आयोजित करते हैं।

देवयानी मामले में पहले से दोनों देशों में नाराजगी थी और अब मोदी की रैली से अपने दूतावास की सुरक्षा पर अमेरिका की बयानबाजी ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अमरीकी प्रशासन ने मुद्दा उठाया था कि मोदी की रविवार को हुई रैली में भाग लेने वाले लोगो से उसके वाणिज्य दूतावास को खतरा हो सकता है।

गौरतलब है कि मोदी की रैली बांद्रा में पड़ने वाले एमएमआरडीए मैदान में हुई थी और इसी क्षेत्र मे अमरीकी वाणिज्य दूतावास पड़ता है। अमरीका के बयानों को खारिज करते हुए भारत ने कहा कि देश की एक राजनैतिक दल की रैली पर सवाल खड़े करना हमें स्वीकार नहीं है। गौरतलब है कि भाजपा ने इस रैली में पहले अमरीकी राजदूत नैंसी पॉवेल को भी निमंत्रण भेजा था, लेकिन देवयानी मामले के चलते निमंत्रण वापस ले लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+