भारत-पाकिस्तान ने एक दूसरे से साझा की कैदियों की लिस्ट, समझौते के तहत हर साल होता है ऐसा

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच दोनों देशों ने एक दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की सूची साझा की है। बुधवार को पाकिस्तान ने अपनी जेलों में बंद 227 मछुआरों समेत 55 भारतीय नागरिक कैदियों की सूची भारत को सौंपी है। वहीं भारत में कैद 99 मछुआरों समेत 267 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों की लिस्ट भी भारत में पाकिस्तान को दी है।

India and Pakistan shared list of prisoners with each other

बता दें कि यह 2008 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए राजनयिक पहुंच समझौते के प्रावधानों के तहत तहत हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को ऐसी सूचियों का आदान-प्रदान किया जाता है। पाकिस्तान ने कैदियों की सूची इस्लाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को सौंपी है और भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग को कैदियों की सूची दी है। बतां दें कि पाकिस्तान की जेलों में फिलहाल 55 भारतीय नागरिक कैद हैं और 227 ऐसे मछुआरे कैद हैं जो भारतीय हैं या भारतीय होने का दावा करते हैं।

पाकिस्तान ने भारत को सौंपी परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची
द्विपक्षीय समझौते के तहत बुधवार को पाकिस्तान ने कैदियों की सूची के साथ ही भारत के साथ अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की एक सूची भी साझा की। विदेशी कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भारत के बीच हुए 1988 के एक समझौते के तहत पाकिस्तान ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की एक सूची भारत के साथ साझा की है। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने भी अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की एक सूची पाकिस्तान को सौंपी है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची सुबह 11 बजे पाकिस्तान उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को सौंपी।

यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं नए सेना प्रमुख जनरल मुकुंद नरवाणे, जिन्‍होंने चीन से कहा- अब भारत की सेना 62 वाली नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+