ग्रीक पीएम के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता, 'दोनों देश 2030 तक व्यापार दोगुना करने की ओर अग्रसर'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीक के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत और ग्रीस की चिंताएं और प्राथमिकताएं समान हैं।
ग्रीक पीएम किरियाकोस मित्सोटाकिस के साथ बातचीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मुझे पीएम किरियाकोस मित्सोटाकिस और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है...ग्रीक पीएम की 16 साल बाद भारत यात्रा एक ऐतिहासिक अवसर है।'' यह खुशी की बात है कि हम 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं..."

पीएम मोदी ने कहा कि अगले वर्ष भारत और ग्रीस के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, हमने एक कार्य योजना तैयार करने का निर्णय लिया है। ये हमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में हमारे दोनों देशों की साझा विरासत को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने में सक्षम बनाएगी।
पीएम मोदी ने कहा कि अगले वर्ष भारत और ग्रीस के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए, हमने एक कार्य योजना तैयार करने का निर्णय लिया है जो हमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार और अन्य क्षेत्रों में हमारे दोनों देशों की साझा विरासत को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने में सक्षम बनाएगी।
भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आए ग्रीक प्रधान मंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस को बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मित्सिताकिस के साथ उनकी पत्नी मारेवा ग्रैबोव्स्की-मित्सोटाकिस का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया।
गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त करने के बाद ग्रीक प्रधान मंत्री ने कहा कि भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी ग्रीस के लिए महत्वपूर्ण महत्व रखती है और वह प्रधान मंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा के लिए उत्सुक हैं।












Click it and Unblock the Notifications