चीन सीमा विवाद: ब्रिगेडियर और कर्नल स्तर की बातचीत फिर से शुरू, कई जगहों पर सैनिकों की संख्या हुई सीमित
नई दिल्ली: पिछले महीने लद्दाख और सिक्किम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद सिक्किम में मामला तो शांत हो गया लेकिन लद्दाख में अभी भी सीमा पर माहौल गरम है। भारत सरकार लगातार बातचीत के जरिए इस मामले को सुलझाने पर जोर दे रही है। अब दोनों देशों के बीच उच्च सैन्य अधिकारियों ने फिर से बातचीत शुरू कर दी है। साथ ही गलवां नदी के आसपास के इलाके में विवाद सुलझाने की कोशिश जारी है।
Recommended Video

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत-चीन के बीच ब्रिगेडियर और कर्नल लेवल की बातचीत चल रही है। इसका मकसद पूर्वी लद्दाख के गलवां नदी और हॉट स्प्रिंग्स में चल रहे गतिरोध को शांतिपूर्वक सुलझाना है। इसके साथ ही लद्दाख में कई जगहों पर सैनिकों की संख्या सीमित हो गई है। सरकार को उम्मीद है कि जल्द ही मामला बातचीत के जरिए सुलझा लिया जाएगा।
रक्षा मंत्री ने दो बार की बैठक
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते रक्षा मंत्री राजनाध सिंह ने दो बार सीडीएस बिपिन रावत के साथ बैठक की थी। दोनों बैठक में सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवाने, वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भी मौजूद थे। बैठक में रक्षा मंत्री ने लद्दाख के हालात पर विस्तार से जानकारी ली थी। राजनाथ सिंह पहले भी कह चुके हैं कि मोदी सरकार जल्द से जल्द सीमा विवाद को सुलझाना चाहती है।
13 जून को भी हुई थी वार्ता
पांच मई से जारी टकराव पर 13 जून को पांचवें दौर की बैठक हुई थी। इससे पहले छह जून को कोर कमांडर स्तर की बातचीत हुई थी। मोल्डो में हुई मीटिंग का नेतृत्व लेह स्थित 14 कोर फायर एंड फ्यूरी के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने किया था। वहीं चीन की तरफ से मेजर जनरल ल्यू लिन शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications