INDIA alliance का नाम 'भारत' कर सकते हैं, बोले- AAP नेता राघव चड्ढा, बीजेपी को दी ये सलाह

देश का आधिकारिक नाम सिर्फ 'भारत' रखे जाने को लेकर विपक्षी दलों के इंडिया एलायंस की तरफ से पहली बार बहुत बड़ा दावा किया गया है। दिल्ली और पंजाब में सत्ताधारी और इंडिया एलायंस की एक महत्वपूर्ण सहयोगी आम आदमी पार्टी ने कहा कि उनके गठबंधन का नाम बदलने पर भी विचार किया जा सकता है।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इंडिया एलायंस के नाम को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि गठबंधन की अगली बैठक में इसका नाम 'भारत' किए जाने पर विचार किया जा सकता है।

raghav chadha on name of india alliance

अपने गठबंधन का नाम बदलकर भारत करने पर विचार कर सकते हैं- राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा है, 'अगली बैठक में हम अपने गठबंधन का नाम बदलकर भारत करने पर विचार कर सकते हैं।' इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी को एक सलाह भी दे डाली है। उन्होंने आगे लिखा है, 'इस बीच बीजेपी को अब देश के एक नए नाम को लेकर सोचना शुरू कर देनी चाहिए।'

'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखे होने से शुरू हुआ विवाद
यह सारा विवाद जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आ रहे विदेशी मेहमानों को भारत के राष्ट्रपति की ओर से दिए गए निमंत्रण में लिखे एक शब्द की वजह से हो रहा है, जो कि 'भारत' है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जारी इस निमंत्रण पत्र पर 'प्रेसिडेंट ऑफ भारत' लिखा हुआ है।

संसद के विशेष सत्र में देश का नाम सिर्फ 'भारत' किए जाने की चर्चा
जबकि, परंपरागत तौर अंग्रेजी में लिखे होने पर इसके लिए 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया' के उल्लेख होने की उम्मीद की जा रही थी। इसके बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि मोदी सरकार ने 18 सितंबर से जो संसद की पांच दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है, उसमें देश का नाम आधिकारिक तौर पर 'इंडिया' हटाकर सिर्फ 'भारत' किया जाना है।

इस मसले पर कांग्रेस समेत इंडिया एलायंस में शामिल लगभग सभी दल आपत्ति जता रहे हैं। हालांकि, विपक्षी दलों को जिस बात की आशंका है, उसपर सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। संभावना है कि बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में इंडिया एलाएंस के नेताओं की एक बैठक में इसपर चर्चा की जाए।

विपक्षी दलों का यह भी आरोप है कि केंद्र में सत्ताधारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार इंडिया एलायंस के नाम से घबराकर देश का नाम ही बदलने की कोशिशों में जुटी हुई है। बता दें कि विपक्षी दलों के गठबंधन का पूरा नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस है, जिसे संक्षेप में इंडिया कहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+