India Alliance: 'PM मोदी के लिए नींद की गोलियों का इंतजाम करें पात्रा', अधीर रंजन चौधरी का पलटवार

India Alliance: साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को हराने के लिए बनाए गए विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की तीसरी दो दिवसीय बैठक आज से मुंबई में होने जा रही है, जिसमें 28 पार्टियों के 62 नेता शामिल हो रहे हैं, तो वहीं इस गठबंधन को भाजपा ने 'घमंडिया गठबंधन' नाम दिया है।

 India Alliance

अपने बयान के लिए हमेशा चर्चित रहने वाले दिग्गज भाजपा नेता संबित पात्रा ने इस बैठक पर तंज कसते हुए कहा है कि 'घमंडिया गठबंधन की जो बैठक आज मुंबई में होने जा रही हैं, उसमें जो लोग शामिल हैं उन पर घोटालों के चार्ज लगे हैं, इन सारी पार्टियों ने 20,000 लाख करोड़ रुपए के घोटाले किए हैं, मेरी नजर में यह एक स्वार्थी गठबंधन है और कुछ नहीं।'

हमारा रोवर पहले से ही विकास पथ पर काम कर रहा है

संबित पात्रा यही नहीं रूके उन्होंने कहा कि 'हम चंद्रयान हैं और हमारा रोवर पहले से ही विकास पथ पर काम कर रहा है जबकि कांग्रेस पार्टी की मिसाइल उड़ान नहीं भरेगी, वो तो पहले से ही फुस्स हो चुकी है और ये देश की जनता सब जानती है कि किसकी गाड़ी जमीन पर उतरेगी और किसकी मिसाइल भी नहीं चलेगी, जनता काफी समझदार है, वो ही इन्हें जवाब देगी।'

अधीर रंजन चौधरी का पलटवार

संबित पात्रा के इस तंज पर अब कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तगड़ा वार किया है, उन्होंने कहा कि ' I.N.D.I.A. गठबंधन ने मोदी जी की नींद उड़ा दी है। मैं संबित पात्रा को सलाह देता हूं कि वह प्रधानमंत्री के लिए नींद की गोलियों का इंतजाम करें। भारत गठबंधन मोदी के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है।'

हमारे पास पीएम चेहरे के लिए कई विकल्प

कांग्रेस के इस बयान के बाद उद्धव ठाकरे गुट के नेता और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से बीजेपी हमें निशाना बना रही है, ये उसकी हताशा व्यक्त करता है। वे INDIA गठबंधन और हमारी जीत से डरे हुए हैं। उनकी नफरत देश और संविधान से है और हम उन्हें जीतने नहीं देंगे...भाजपा के पास कोई विकल्प नहीं है लेकिन हमारे पास पीएम चेहरे के लिए कई विकल्प हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+