सांसदों के निलंबन के खिलाफ INDIA गठबंधन एकजुट, 22 दिसंबर को करेंगे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन
INDIA Alliance Meeting: राजधानी दिल्ली में INDIA गठबंधन की अहम बैठक हुई, जिसमें 28 दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव 2024 में सीट शेयरिंग, पीएम कैंडिडेट के नाम के अलावा कई अहम मुद्दों पर मंथन हुआ। वहीं बैठक के बाद लोकसभा और राज्यसभा से 141 सांसदों के निलंबन के खिलाफ 22 दिसंबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया।
INDIA गठबंधन में शामिल विपक्ष दल 22 दिसंबर को सांसदों के निलंबन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। जिस पर फैसला आज हुई मंगलवार को हुई चौथी गठबंधन बैठक के समापन के बाद हुआ।

22 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन
मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'यह पहली बार है जब देश में 151 संसद सदस्यों को निलंबित किया गया है। यह गलत है, हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। हम इसके खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट हुए हैं। हमने 22 दिसंबर को सांसदों के निलंबन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।'
Recommended Video
मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार को घेरा
मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा, 'लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी को लड़ना होगा और हम सभी इसके लिए तैयार हैं। हमने संसद में सुरक्षा उल्लंघन का मुद्दा उठाया। हम पहले से कह रहे हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह या पीएम मोदी को संसद में आना चाहिए और संसद सुरक्षा चूक के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा में बोलना चाहिए, लेकिन वे ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं।'
केसी वेणुगोपाल का बयान
इसी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि चौथी बैठक में INDIA गठबंधन के 28 राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया और 28 पार्टी के नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे। वहीं बैठक पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह बहुत सफल और सार्थक बैठक रही। मुख्य फोकस सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देना था।












Click it and Unblock the Notifications