VIDEO: हेलीकॉप्टर से फूल बरसा कर कोरोना वॉरियर्स को सलाम, आसमान में गरजे लड़ाकू विमान

नई दिल्ली: देश में कोरोना के 37 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट होकर लड़ रहा है। आज भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवान मिलकर कोरोना वॉरियर्स को सलाम कर रहे हैं। जिसके तहत भारतीय सेना के बैंड दस्ते ने कोविड अस्पतालों में विशेष धुन बजाई, तो वहीं नौसेना और वायुसेना के विमानों ने कोरोना वॉरियर्स पर फूल की वर्षा की। वहीं इतनी बड़ी संख्या में विमानों को देखकर लोग रोमांचित हो गए। उन्होंने छत और बालकनी से इस ऐतिहासिक नजारे को देखकर जमकर तालियां बजाईं।

Recommended Video

    Corona Warriors को सेना का सलाम, Indian Air Force और Navy ने आसमान से बरसाए फूल | वनइंडिया हिंदी

    पुलिस जवानों को भी सलाम

    सबसे पहले राजधानी दिल्ली में स्थित पुलिस वॉर मेमोरियल पर सलामी दी गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों का आभार प्रकट करने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स ने फूल बरसाए। उसके बाद राजपथ के ऊपर वायुसेना के विमानों ने फ्लाईपास्ट किया। वहीं दूसरी ओर सुबह जैसे ही 10 बजे वैसे ही भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के हेलीकॉप्टर कोविड अस्पतालों के ऊपर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने फूल बरसा कर डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ को सलाम किया। इस नजारे को देखने पूरा मेडिकल स्टाफ परिसर में आ गया और तालियां बजाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। वहीं भारतीय सेना के स्पेशल बैंड ने कोविड अस्पतालों में खास धुन बजाकर कोरोना वॉरियर्स को सलाम किया। इसके अलावा बेंगलुरु, चंडीगढ़, हैदराबाद आदि शहरों में भी ऐसा नजारा देखने को मिला।

    आसमान में नजर आए हरकुलिस और सुखोई

    हरकुलिस विमान भारतीय वायुसेना की शान हैं। रविवार को दो हरकुलिस विमानों ने श्रीनगर से तिरुवनंतपुरम के लिए उड़ान भरी। इस दौरान चंडीगढ़ में जैसे ही ये गुजरे लोग इन्हें दिखने के लिए छतों पर पहुंच गए और जमकर तालियां बजाईं। वहीं दूसरी ओर मुंबई के मरीन ड्राइव पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई ने फ्लाईपास्ट किया। कश्मीर की खूबसूरत वादियों के ऊपर भी उड़ान भरकर भारतीय वायुसेना ने कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया।

    कश्मीर से कन्याकुमारी तक फ्लाईफास्ट

    कोरोना वॉरियर्स का हौसला बढ़ाने के लिए भारतीय वायुसेना आज फ्लाई पास्ट कर रही है। पहला फ्लाई पास्ट श्रीनगर से त्रिवेंद्रम तक हो रहा है। जबकि दूसरा फ्लाई पास्ट डिब्रुगढ़ से कच्छ तक किया जा रहा। एयरफोर्स के ट्रांसपोर्ट विमान और फाइटर जेट ने इस फ्लाई पास्ट में हिस्सा लिया। दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, गुवाहाटी, पटना और लखनऊ से फाइटर प्लेन गुजरेंगे। वहीं श्रीनगर, चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर, भोपाल, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोयम्बटूर और तिरुवनंतपुरम से वायुसेना के ट्रांसपोर्ट प्लेन गुजरेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+