पिछले एक हफ्ते में टूटा कोरोना का रिकॉर्ड, दुनिया के 26 फीसदी संक्रमण के मामले अकेले भारत से
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार तकरीबन 60 हजार या उससे अधिक संक्रमण के मामले भारत में आ रहे हैं। भारत में संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले एक हफ्ते में कोरोना के जितने भी मामले सामने आए उसमे 26.1 फीसदी मामले अकेले भारत में आए हैं। यानि दुनिया में कोरोना संक्रमण के तकरीबन हर चार मामलों में से एक मामला भारत का है। ऐसा पहली बार है कि हर रोज एक चौथाई कोरोना के मामले अकेले भारत में आए हो।
Recommended Video

पिछले एक हफ्ते की बात करें तो भारत में कोरोना संक्रमण के कुल 4.5 मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही दुनियाभर में कोरोना के कुल मामलों में से अकेले भारत में 26 फीसदी हैं। 10 से 16 अगस्त के बीच संक्रमण की बात करें तो भारत में कुल संक्रमण के मामले 23.9 फीसदी थे, इससे पहले 3-9 अगस्त तक भारत में कुल संक्रमण के मामले 22.7 फीसदी थे।
बता दें कि देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या अब 31 लाख से अधिक हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 60,975 नए मामले सामने आए हैं और 848 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 31,67,324 हो गई है, जिसमें 7,04,348 सक्रिय मामले, 24,04,585 ठीक मामले और 58,390 मौतें शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि 24 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 3,68,27,520 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9,25,383 सैंपल सोमवार को टेस्ट किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications