अब दिवंगत इंदर कुमार की पत्‍नी ने करण और शाहरुख पर लगाए संगीन आरोप, बोलीं- काम मांगने पर कर दिया था नंबर ब्‍लॉक

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फिल्‍म इंडस्‍ट्री में जारी परिवारवाद को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। बी-टाउन के गलियारों में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। कई बड़े सितारों पर इसे लेकर केस दर्ज कराया गया है। अब दिवंगत एक्‍टर और डायरेक्‍टर इंदर कुमार की पत्‍नी पल्‍लवी कुमार ने भाई-भतीजावाद को लेकर एक पोस्‍ट शेयर की है। इस पोस्‍ट के माध्‍यम से उन्‍होंने बताया है कि उनके पति भी इसके शिकार हो चुके हैं। पल्‍लवी ने इसके साथ ही अपनी पोस्‍ट में करण जौहर और शाहरुख खान पर इंदर कुमार को झूठी उम्मीद देने के आरोप भी लगाए हैं। अपनी पोस्ट में पल्लवी कुमार ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।

Recommended Video

    Inder Kumar हुए थे Nepotism का शिकार, Wife ने Karan और Shahrukh पर लगाया ये आरोप | वनइंडिया हिंदी
    करण जौहर ने कहा था- फिलहाल तुम्‍हारे लिए कोई काम नहीं है

    करण जौहर ने कहा था- फिलहाल तुम्‍हारे लिए कोई काम नहीं है

    इंदर कुमार की पत्‍नी पल्‍लवी ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट लिखा है और इसमें उनके साथ हुई घटना का जिक्र है। पल्‍लवी ने लिखा है कि उनके निधन से पहले मुझे याद है कि वह दो लोगों के पास काम मांगने और मदद के लिए गए थे। रिकॉर्ड के लिए वह उस समय भी छोटे-मोटे प्रोजेक्ट कर रहे थे। लेकिन वह कोई बड़ी फिल्म करना चाहते थे, जैसे उन्होंने शुरुआत में की थी। वह करण जौहर के पास गए थे, मैं भी उस समय साथ थी। मेरे सामने ही यह सब हुआ। उन्होंने हमें दो घंटे अपनी वैन के बाहर इंतजार करवाया। फिर उनकी मैनेजर गरिमा ने आकर कहा कि करण व्यस्त हैं। लेकिन हमने इंतजार किया और जब वह आए तो उन्होंने कहा कि इंदर गरिमा से जुड़े रहना। फिलहाल तुम्हारे लिए यहां कोई काम नहीं है।

    करण जौहर ने 15 तक फोन नहीं उठाया, फिर उठाया और नंबर ब्‍लॉक कर दिया

    करण जौहर ने 15 तक फोन नहीं उठाया, फिर उठाया और नंबर ब्‍लॉक कर दिया

    पल्‍लवी ने आगे लिखा है कि इंदर ने यही किया। 15 दिनों बाद करण ने फोन उठाया और कहा कि अभी कोई काम नहीं है। इसके बाद इंदर का नंबर ब्लॉक कर दिया गया। इतना ही नहीं पल्लवी कुमार ने शाहरुख खान से की गई मुलाकात के बारे में भी पोस्ट में जिक्र किया।

    शाहरुख ने भी मना किया काम देने से

    शाहरुख ने भी मना किया काम देने से

    शाहरुख से मुलाकात का जिक्र करते हुए पल्‍लवी कुमार ने लिखा कि जीरो के सेट पर वह इंदर से मिले और उन्होंने कहा कि वह एक हफ्ते में कॉल करेंगे, क्योंकि इस समय उनके लिए कोई काम नहीं है। बाद में उन्होंने अपनी मैनेजर पूजा से जुड़े रहने के लिए कहा। पल्‍लवी ने आगे लिखा क्या कोई विश्वास कर सकता है कि इन दो प्रोडक्शन हाउस में कोई काम नहीं था। करण जौहर ने यह कई बार कहा है कि वह स्टार्स के साथ काम करते हैं। खैर मेरे पति स्टार थे, लोग आज भी उनके काम को जानते हैं।"

    इंदर कुमार ने इन फिल्‍मों में किया था काम

    इंदर कुमार ने इन फिल्‍मों में किया था काम

    इंदर कुमार को आप सभी ने सलमान खान के साथ फिल्म वांटेड में काम किया था। इंदर सलमान खान के बहुत खास दोस्त थे और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया था जैसे - 'मासूम' 'गजगामिनी', 'घूंघट', 'मां तुझे सलाम', 'कहीं प्यार न हो जाए', 'ये दूरियां', 'तुमको न भूल पाएंगे' हैं। इंदर कुमार का 2017 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+