स्वतंत्रता दिवस परेड के चलते दिल्ली में बदला गया ट्रैफिक रूट, इन रास्तों पर ना जाएं

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह की ड्रेस रिहर्सल के चलते सोमवार से कई मार्गों पर यातायात को रोक दिया गया है, कई रूट में बदलाव किए गए हैं। सोमवार सुबह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात में बदलाव के बारे में जानकारी दी है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सोमवार और बुधवार (13 और 15 अगस्त ) को छह सड़कें बंद रहेंगी जबकि कुछ सड़कों पर ट्रैफिक बदला जाएगा। वहीं दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर 14 अगस्त सुबह छह बजे से 15 अगस्त दोपहर दो बजे तक पार्किंग सुविधा नहीं मिलेगी।

बंद रहेंगें ये छह रास्ते

15 अगस्त को सुबह पांच से 9 बजे तक नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक, जीपीओ दिल्ली से छत्ता रेल तक लोथियन रोड, एससी मुखर्जी मार्ग एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक, फाउंटेन चौक से लाल किले तक चांदनी चौक रोड, रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग से निशाद राज मार्ग और एस्पलेनेड रोड और इनको जोड़ने वाली सड़कें बंद रहेंगी।

ट्रैफिक पुलिस ने बिना पार्किंग लेबल की गाडियों के लिए तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग और रिंग रोड के निजामुद्दीन ब्रिज से आईएसबीटी ब्रिज के बीच हिस्से की ओर ना जाकर दूसरे रास्ते चुनने की सलाह दी है। 14 अगस्त को रात 12 बजे से 15 अगस्त की सुबह 11 बजे तक निमाजमुद्दीन ब्रिज से वजीराबाद ब्रिज के बीच सामान ढोने वाली गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

डीटीसी समेत नगर बस सेवा भी 15 अगस्त को सुबह चार बजे से सुबह 11 बजे तक हनुमान सेतु और भैरों रोड टी प्वाइंट के बीच नहीं चलेगी. लाल किला, जामा मस्जिद और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खत्म हो रही बसों के मार्ग को भी बदला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+