Independence Day: 15 अगस्त को दिल्ली में बारिश होगी या नहीं? IMD ने बताया- कैसा रहेगा मौसम

Independence Day Delhi Weather: देशभर में 15 अगस्त को 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में मंगलवार के लिए बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग ने सोमवार को आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम अधिकारियों ने बताया कि एक या दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का भी पूर्वानुमान है।

Independence Day Delhi Weather

मौसम विभाग ने मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना के साथ शाम के समय बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में 15 अगस्त को पतंग उड़ाने के बहुत सारे शौकिन हैं। पतंग प्रेमियों के लिए यह बुरी खबर है क्योंकि वे पारंपरिक रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में पतंग उड़ाते हैं। 15 अगस्त के दिन दिल्ली का आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर जाता है। लेकिन बारिश के सम्भव है कि पतंग लोग ना उड़ा पाएं।

दिल्ली में 15 अगस्त की तैयारी पूरी

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

लाल किले पर समारोह का हिस्सा बनने के लिए देश भर से अलग-अलग व्यवसायों के लगभग 1800 लोगों को उनके जीवनसाथी के साथ ''स्पेशल गेस्ट'' के रूप में आमंत्रित किया गया है।

इस साल स्वतंत्रता दिवस पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' का समापन भी होगा, जिसे प्रधानमंत्री ने 12 मार्च, 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से शुरू किया था और एक बार फिर देश को 'अमृत काल' में ले जाएगा। इसमें कहा गया है कि 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के सपने को साकार करने के लिए नया जोश दिखाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+