जानिए किस नेता ने कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस
आज देश आजादी के 70 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस मौके पर जहां एक ओर लाल किले पर देश के प्रधानमंत्री ने तिरंगा लहराया, वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में कई नेताओं ने तिरंगा लहराया। आइए जानते हैं कहां-कहां और किसने-किसने फहराया झंडा-
1- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में तिरंगा फहराया।

2- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित भाजपा के कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

3- भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अपने निवास पर ही झंड़ा फहराया और देश को आजादी दिलाने में शहीद हुए जवानों को याद किया।

4- दिल्ली स्थित कांग्रेस के मुख्यालय में विपक्षी पार्टी कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने झंडा फहराया।

5- पर्यटन मंत्री नितिन गडकरी ने अपने निवास स्थान पर तिरंगा लहराकर देश के शहीदों को याद किया।

6- उत्तराखंड के गवर्नर केके पॉल ने देहरादून के राज भवन में तिरंगा लहराया।

7- गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने घर पर तिरंगा लहराते हुए देश के वीर सपूतों को नमन किया।













Click it and Unblock the Notifications