Independence Day: क्या है 'मिशन सुदर्शन चक्र'? जिसका PM मोदी ने कृष्ण जन्माष्टमी से पहले लाल किले से किया ऐलान
PM Modi Mission Sudarshan Chakra: स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 'मिशन सुदर्शन चक्र' की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मिशन दुश्मन की रक्षा पंक्ति में सेंध लगाने और किसी भी खतरे का जवाब अधिक ताकत के साथ देने के लिए तैयार किया गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब रक्षा क्षेत्र में और अधिक आत्मनिर्भर और आक्रामक रणनीति अपनाएगा, ताकि किसी भी घुसपैठ या हमले की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। यह मिशन भारतीय सेना की क्षमता और तैयारियों को बढ़ाने के साथ ही देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाएगा।

हमने सुदर्शन चक्र का मार्ग चुना है- PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, सुरक्षा का महत्व बहुत बड़ा है। मैं आज लाल किले की प्राचीर से कह रहा हूं कि आने वाले 10 साल में 2035 तक राष्ट्र के सभी महत्वपूर्ण स्थलों जिनमें सामरिक के साथ-साथ सिविलियन क्षेत्र भी शामिल है- जैसे अस्पताल, रेलवे, आस्था के केंद्र सभी को तकनीक के नए प्लेटफॉर्म द्वारा पूरी तरह सुरक्षा का कवच दिया जाएगा...अगले दस वर्षों में, 2035 तक, मैं इस राष्ट्रीय सुरक्षा कवच का विस्तार, सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण करना चाहता हूं।"
उन्होंने आगे कहा कि, 'भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेते हुए, हमने सुदर्शन चक्र का मार्ग चुना है... राष्ट्र सुदर्शन चक्र मिशन का शुभारंभ करेगा।'यह मिशन भारतीय सेना की क्षमता और तैयारियों को बढ़ाने के साथ ही देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाएगा।
पीएम मोदी का मिशन सुदर्शन चक्र क्या है?
'मिशन सुदर्शन चक्र' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर लाल किले से घोषित किया गया एक राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत की सुरक्षा को और मजबूत बनाना और भारतीय सेना की तैयारी को आधुनिक तकनीक के साथ सुदृढ़ करना है।
इस मिशन के तहत भारत दुश्मन की रक्षा पंक्तियों में सेंध लगाने और किसी भी खतरे या घुसपैठ का तुरंत और ताकतवर जवाब देने के लिए तैयार होगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में अधिक आत्मनिर्भर और आक्रामक रणनीति अपनाएगा। 2035 तक, राष्ट्र के सभी महत्वपूर्ण स्थलों-सामरिक और सिविलियन क्षेत्रों जैसे अस्पताल, रेलवे स्टेशन और आस्था के केंद्र-को आधुनिक तकनीक और नए प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरी तरह सुरक्षा कवच दिया जाएगा।
आप Innovative Ideas लेकर आइए-PM
मैं देश के युवाओं से कहता हूं, आप Innovative Ideas लेकर आइए, अपने Ideas को मरने मत दीजिए। आज का Idea हो सकता है आने वाले पीढ़ी का भविष्य हो...मैं आपके साथ हूं, आप आइए, हिम्मत जुटाइए, Initiative लीजिए, आगे बढ़िए, मैं आपका साथी बनकर काम करने को तैयार हूं। अब देश रूकना नहीं चाहता है, 2047 दूर नहीं है, एक-एक पल की कीमत है और हम एक भी पल गंवाना नहीं चाहते हैं।
ये भी पढ़ें Independence Day: लाल किले से PM मोदी का ट्रंप को करारा जवाब, 'किसानों के हितों पर नहीं होगा समझौता'












Click it and Unblock the Notifications