Independence Day 2025: क्या है Har Ghar Tiranga अभियान? जानिए कैसे करें ऑनलाइन सर्टिफिकेट डाउनलोड?
Har Ghar Tiranga: 15 अगस्त को पूरा भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जिसकी तैयारी जोर-शोर से हो रही है। इस खास दिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लालकिले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे लेकिन उससे पहले सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान ने पूरे देश में आजादी के रंग में रंग दिया है।
मालूम हो कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत 'हर घर तिरंगा' अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्र के प्रति गर्व और एकता की भावना को मजबूत करना है।

इसी अभियान के तहत आज गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहारया तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत अपने आवास पर तिरंगे के साथ सेल्फी ली, जो कि वायरल हो रही है।
Har Ghar Tiranga अभियान का उद्देश्य
'हर घर तिरंगा' अभियान का मकसद यह है कि हर भारतीय नागरिक अपने घर, दुकान, कार्यालय या वाहन पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराए और देश की स्वतंत्रता के महत्व को महसूस करे। यह केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है जो हर व्यक्ति के दिल में देशभक्ति की लौ जगाने का प्रयास करता है।
कैसे हुई शुरुआत
इस अभियान की शुरुआत 13 से 15 अगस्त 2022 तक हुई थी, जब पूरे देश में लोगों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराया। इसे इतनी सफलता मिली कि अगले वर्षों में भी इसे जारी रखा गया। सरकार ने लोगों को राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े नियमों (Flag Code of India) के बारे में जागरूक किया और डिजिटल माध्यमों से 'सेल्फी विद तिरंगा' जैसा अभियान भी चला।
Har Ghar Tiranga अभियान का महत्व और संदेश
'तिरंगा' केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि यह हमारी स्वतंत्रता, बलिदान और गर्व का प्रतीक है। इसका केसरिया रंग साहस और त्याग, सफेद रंग शांति और सत्य, तथा हरा रंग समृद्धि और विकास को दर्शाता है। अशोक चक्र हमें निरंतर आगे बढ़ने और प्रगति करने की प्रेरणा देता है।
Har Ghar Tiranga सर्टिफिकेट कैसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले harghartiranga.com वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां, आपको 'अपलोड सेल्फी' वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अपना नाम, मोबाइल नंबर, देश और राज्य जैसे विवरण दर्ज कराने होंगे।
- अपनी सेल्फी अपलोड करें।
- इसके बाद 'प्रतिज्ञा' पर सहमत हों और 'जनरेट सर्टिफिकेट' पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications