Independence Day Special: ध्वजारोहण और झंडोत्तोलन में क्या फर्क है? 80 प्रतिशत लोग नहीं जानते होंगे ये अंतर
Dhvajarohran and Jhandatollan Difference: हमारे देश में 15 अगस्त और 26 जनवरी सिर्फ तारीखें नहीं, बल्कि इतिहास और गर्व के खास पल हैं। इन दिनों जब भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, तो अक्सर दो शब्द सुनने को मिलते हैं-ध्वजारोहण और झंडोत्तोलन।
ज्यादातर लोग मान लेते हैं कि दोनों का मतलब एक ही है, लेकिन सच यह है कि इनका अर्थ और परंपरा अलग है। इन दो शब्दों के पीछे आजादी का संघर्ष, संविधान का निर्माण और राष्ट्रीय पर्वों की अनोखी परंपराएं जुड़ी हुई हैं।

दोनों शब्दों के फर्क को समझना न सिर्फ भाषा की दृष्टि से जरूरी है, बल्कि हमारे इतिहास को सही तरीके से जानने के लिए भी अहम है। दोनों ही शब्द हमारे राष्ट्रीय पर्वों से जुड़ी अहम परंपराएं हैं, जिनका अपना अलग महत्व है।
ध्वजारोहण कब होता है
ध्वजारोहण का मतलब है-झंडे को नीचे से ऊपर चढ़ाकर फहराना। इसमें झंडे को पहले जमीन या मंच से रस्सी के सहारे ऊपर खींचा जाता है और फिर फहराया जाता है। यह परंपरा मुख्य रूप से स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर होती है। इस दिन प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा चढ़ाते हैं। इसका महत्व इसलिए भी है क्योंकि 15 अगस्त 1947 को देश में पहली बार झंडा नीचे से ऊपर चढ़ाया गया था।
ये भी पढ़ें: Independence Day 2025: घर बैठे ओटीटी पर 15 अगस्त को देखें ये 7 देशभक्ति फिल्में, हर फ्रेम में छलकेगा 'देशप्रेम
झंडोत्तोलन कब होता है
झंडोत्तोलन का अर्थ है-पहले से ऊपर लगे झंडे को खोलना या लहराना। यह परंपरा मुख्य रूप से गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर होती है। इस दिन राष्ट्रपति राजपथ पर पहले से ऊपर बंधे झंडे को खोलते हैं। 26 जनवरी 1950 को देश को संविधान मिला था, तब तक झंडा स्थापित हो चुका था, इसलिए इसे केवल खोला जाता है।
सरल भाषा में फर्क
अगर आसान शब्दों में कहें तो -
- ध्वजारोहण: झंडा नीचे से ऊपर चढ़ाना (15 अगस्त)
- झंडोत्तोलन: ऊपर लगे झंडे को खोलना (26 जनवरी)
देशभक्ति से जुड़ी परंपरा
ध्वजारोहण और झंडोत्तोलन, दोनों ही हमारे राष्ट्रीय पर्वों की शान और गर्व का प्रतीक हैं। इन परंपराओं से न सिर्फ आज़ादी और संविधान की याद ताजा होती है, बल्कि हर नागरिक के मन में देशभक्ति का जज़्बा भी और गहरा होता है।
ये भी पढ़ें: Independence Day 2025:15 अगस्त पर खास तरीके से सजाएं घर-ऑफिस, देखें स्वतंत्रता दिवस की थीम वाली बेहतरीन रंगोली












Click it and Unblock the Notifications