Independence Day 2025: घर बैठे ओटीटी पर 15 अगस्त को देखें ये 7 देशभक्ति फिल्में, हर फ्रेम में छलकेगा 'देशप्रेम
Independence Day 2025: हर साल 15 अगस्त को पूरा देश आजादी के जश्न में डूब जाता है। इस साल भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस मौके पर न सिर्फ गलियों और मोहल्लों में तिरंगा लहराता है, बल्कि टीवी और ओटीटी पर भी देशभक्ति का रंग चढ़ जाता है।
15 अगस्त 2025 को घर बैठे देखें ये फिल्में
बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जो स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और सैनिकों की बहादुरी की कहानियां दर्शकों तक पहुंचाती हैं। अगर आप इस खास दिन घर पर परिवार के साथ देशप्रेम का एहसास करना चाहते हैं, तो ये फिल्में आपके लिए परफेक्ट प्लेलिस्ट बन सकती हैं।

जानें आजादी की असली कीमत
देशभक्ति से भरी इन फिल्मों को देखते हुए न सिर्फ आपका दिल भर उठेगा, बल्कि आपको आजादी की असली कीमत और हमारे वीरों के बलिदान की गहराई का भी एहसास होगा।
15 अगस्त 2025 को घर बैठे देखें ये 8 बेहतरीन देशभक्ति फिल्में
1. द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में अजय देवगन ने शहीद भगत सिंह की भूमिका निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म की कहानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को बेहद संवेदनशील और असरदार अंदाज में दिखाती है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
2. बॉर्डर
साल 1997 में रिलीज हुई क्लासिक वॉर फिल्म 'बॉर्डर' में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध को दिखाया गया है। सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों के दमदार अभिनय ने इसे एक यादगार सिनेमाई अनुभव बना दिया था। इस फिल्म को आप इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
3. राजी
आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'राजी' एक कश्मीरी लड़की की कहानी है जो शादी के बाद पाकिस्तान जाकर भारतीय खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करती है। ये फिल्म भावनाओं और रोमांच से भरपूर है। आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
4. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी हिट्स में से एक फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' साल 2016 में रिलीज हुई थी ये फिल्म उरी हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी को पर्दे पर बखूबी पेश करती है। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।
5. रंग दे बसंती
आमिर खान, सोहा अली खान, आर. माधवन और शरमन जोशी की फिल्म 'रंग दे बसंती', आजादी के जज्बे को युवाओं की नजरों से दिखाती है। इस मूवी में दोस्ती, क्रांति और बलिदान का शानदार मेल देखने को मिलता है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
6. फाइटर
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर एक्शन-ड्रामा फिल्म 'फाइटर', बालाकोट स्ट्राइक और पुलवामा हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित है। दमदार एक्शन सीक्वेंसेज और देशभक्ति से भरपूर डायलॉग्स इस फिल्म की खासियत हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
7. मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाकर महिला वीरता की मिसाल पेश की है। कहानी ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ झांसी की रानी की संघर्षगाथा को दर्शाती है। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications