इंडिया-2047: तरक्की की राह पर चल पड़ा भारत, जानिए आजादी के 100वें साल में हम कहां होंगे?
Independence Day 2024 special story: 15 अगस्त को हिंदुस्तान अपनी आजादी के 78 साल का जश्न मना रहा है। 23 साल बाद 2047 में हम भारत का 100वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहे होंगे तब देश प्रगति के पथ काफी आगे बढ़ चुका होगा।
साल 2047 के भारत का रोडमैप अभी से तैयार कर लिया गया। विज़न इंडिया@2047 को लेकर हम योजनानुसार आगे बढ़े तो आर्थिक, सामाजिक और सुशासन जैसा विकास होना तय है। साल 2047 में भारत न केवल रक्षाक्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा बल्कि अंतरिक्ष में भी ज्यादा ताकतवर हो जाएगा।

2047 तक भारत 55 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के कार्यकारी निदेशक कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यन के अनुसार, यदि राज्य और केंद्र सरकारें ऐसी नीतियों को लागू करने में मेहनत करें जो देश की विकास दर को उसके ऐतिहासिक औसत 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 8 प्रतिशत (रुपये के संदर्भ में) कर दें, तो भारत 2047 तक संभावित रूप से 55 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है।
चांद पर भारत की कॉलोनी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आगामी अंतरिक्ष रोडमैप में देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने (2047) तक का प्लान तैयार कर रखा है, जिसमें कई चंद्रयान, गगनयान, चंद्रमा पर मानव मिशन और चंद्रमा पर्यटन जैसे कई महत्वपूर्ण मिशन शामिल हैं।
भारत ने 2047 तक चंद्रमा पर अपना बेस बनाने का लक्ष्य रखा है। माने चांद पर हमारी भी कॉलोनी होगी। भारत अपने पहले अंतरिक्ष स्टेशन इकाई तो सिर्फ पांच साल में ही बना सकता है।
सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन
साल 2047 तक भारत सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीका बना लेगा। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने और नारी शक्ति पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण का प्रस्ताव दिया।
अगले साल तक डेंगू की वैक्सीन
भारत को साल 2025 में डेंगू का टीका बनाने में सफलता हासिल हो सकती है। देश की 4 फार्मा कंपनियां डेंगू वैक्सीन पर क्लीनिकल परीक्षण कर रहीं हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि डेंगू के टीके का परीक्षण अंतिम चरण में है।
डिफेंस में आत्मनिर्भर बन जाएगा भारत
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के भरोसे 2047 तक भारत ग्लोबल पावर बनकर उभरेगा। भारत का डिफेंस सेक्टर में पूंजीगत व्यय वित्त वर्ष 2025 तक 29 फीसदी और वित्त वर्ष 2030 तक 37 फीसदी बढ़ जाएगा। भारत सरकार ने पिछले कुछ सालों में देश के रक्षा बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की है। देश में नीतियों में सुधार लाया गया है। इसके अलावा स्वदेशी रक्षा उपकरणों की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications