Independence Day 2024: 'देश में एक सेकुलर सिविल कोड हो', लालकिले से बोले पीएम मोदी

Independence Day PM Speech In Hindi: देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से देश को संबोधित किया, अपने 1 घंटा 41 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्द्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और विदेशी ताकतों को भी संदेश दे दिया।

इस बार समारोह की थीम 'विकसित भारत @ 2047' रखी गई है।जिसका का मकसद आने वाले 2047 तक यानी स्वतंत्रता दिवस की शताब्दी तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने की दिशा में आगे बढ़ाना है।

Independence Day 2024

ऐसे में बने रहिए पीएम मोदी लाल किले से दिए गए संबोधन के पल-पल के अपडेट्स के साथ...

LIVE Feed
Aug 15, 2024, 9:09 AM IST

एक लाख ऐसे नौजवान राजनीति में आएं

एक लाख ऐसे नौजवान राजनीति में आएं जिनका राजनीति में दूर दूर तक पारिवारिक संबंध नहीं है, लाल किले से बोले पीएम मोदी
Aug 15, 2024, 9:08 AM IST

देश में सेकुलर सिविल कोड हो...

हम अभी तक जिस सिविल कोड के साथ जी रहे हैं वो देश को बांटते हैं, देश में सेकुलर सिविल कोड हो... लाल किले से बोले पीएम मोदी।
Aug 15, 2024, 9:07 AM IST

हम बुद्ध के देश, युद्ध हमारी राह नहीं...

हम बुद्ध के देश, युद्ध हमारी राह नहीं... लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया संदेश, कहा भारत की प्रगति से भयभीत होने की जरूरत नहीं।
Aug 15, 2024, 8:58 AM IST

भारत इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग का हब होगा

वो दिन दूर नहीं है जब भारत इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग का हब होगा...विश्व के बहुत सारे उद्योगपति भारत में निवेश करना चाहते हैं-पीएम मोदी
Aug 15, 2024, 8:52 AM IST

2036 का ओलंपिक्स भारत की धरती पर होगा

2036 का ओलंपिक्स भारत की धरती पर होगा: लाल किले से प्रधानमंत्री का ऐलान
Aug 15, 2024, 8:46 AM IST

राक्षसी कृत्यों को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले...

मैं आज लाल किले से एक बार फिर अपनी पीड़ा व्यक्त करना चाहता हूँ। एक समाज के रूप में हमें महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के बारे में गंभीरता से सोचना होगा - देश में इसके खिलाफ आक्रोश है। मैं इस आक्रोश को महसूस कर सकता हूँ। देश को, समाज को, राज्य सरकारों को इसे गंभीरता से लेना होगा। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की त्वरित जांच हो, इन राक्षसी कृत्यों को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले, लाल किले से बोले पीएम मोदी।
Aug 15, 2024, 8:41 AM IST

जहां सरकार की जरूरत हो वहां अभाव न हो...

जहां सरकार की जरूरत हो वहां अभाव न हो और सरकार का बिना कारण प्रभाव भी न हो, लाल किले से बोले पीएम मोदी।
Aug 15, 2024, 8:36 AM IST

विकसित भारत 2047 'स्वस्थ भारत' भी होना चाहिए

विकसित भारत 2047 'स्वस्थ भारत' भी होना चाहिए और इसके लिए हमने राष्ट्रीय पोषण मिशन शुरू किया है, लाल किले से बोले पीएम मोदी
Aug 15, 2024, 8:32 AM IST

हम भारतीय हैं यही हमारी ताकत है...

हम भारतीय हैं यही हमारी ताकत है, हर घर तिरंगा से यह लगता है हम दिशा सही है. जनता ने हमको लगातार तीसरी बार चुना है, इसके लिए मैं जनता के सामने नतमस्तक हूं-पीएम मोदी
Aug 15, 2024, 8:29 AM IST

जब नीति सही होती है, नीयत सही होती है...

जब नीति सही होती है, नीयत सही होती है और पूर्ण समर्पण से राष्ट्र का कल्याण मंत्र होता है तो निश्चित परिणाम हम प्राप्त करके रहते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Aug 15, 2024, 8:23 AM IST

मैं कहना चाहूँगा कि भारत के लिए ये स्वर्णिम युग है...

मैं कहना चाहूँगा कि भारत के लिए ये स्वर्णिम युग है। अगर हम इसकी तुलना वैश्विक स्थिति से करें, तो भी ये स्वर्णिम युग है...हमें इस अवसर को बर्बाद नहीं करना चाहिए...अगर हम इस अवसर को लेकर, अपने सपनों और संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे, तो हम विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे, लाल किले से बोले पीएम मोदी।
Aug 15, 2024, 8:22 AM IST

अंतरिक्ष क्षेत्र एक महत्वपूर्ण पहलू है...

अंतरिक्ष क्षेत्र एक महत्वपूर्ण पहलू है। हमने इस क्षेत्र में कई सुधार किए हैं। आज, कई स्टार्टअप इस क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं, लाल किले से पीएम मोदी ने कहा।
Aug 15, 2024, 8:17 AM IST

हमें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई ....

"हमें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई और हमने जमीन पर बड़े सुधार पेश किए...मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं, सुधारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता गुलाबी कागज के संपादकीय तक सीमित नहीं है, लाल किले से बोले पीएम मोदी।
Aug 15, 2024, 8:15 AM IST

हम प्रौद्योगिकी के एकीकरण के साथ....

लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि हम प्रौद्योगिकी के एकीकरण के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं।
Aug 15, 2024, 8:12 AM IST

Independence Day PM Speech: 10 करोड़ महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही हैं

पिछले 10 वर्षों में 10 करोड़ महिलाएं महिला स्वयं सहायता समूहों में शामिल हुईं। 10 करोड़ महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही हैं। जब महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो जाती हैं तो वे घर में निर्णय लेने वाली प्रणाली का हिस्सा बन जाती हैं जिससे सामाजिक परिवर्तन होता है...अब तक देश में स्वयं सहायता समूहों को 9 लाख करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं-पीएम मोदी
Aug 15, 2024, 8:08 AM IST

Independence Day 2024 LIVE Hindi: 'वोकल फॉर लोकल' का मंत्र

पीएम मोदी ने कहा, "हमने 'वोकल फॉर लोकल' का मंत्र दिया। आज मुझे खुशी है कि वोकल फॉर लोकल, आर्थिक व्यवस्था का नया मंत्र बन गया है। हर जिले को अपनी उपज पर गर्व होने लगा है।
Aug 15, 2024, 8:04 AM IST

आज देश के 140 करोड़ नागरिक गौरवान्वित हैं

"हम कोरोना काल को कैसे भूल सकते हैं? हमारे देश ने दुनिया भर में सबसे तेजी से करोड़ों लोगों को वैक्सीन लगाई। यह वही देश है जहां आतंकवादी आकर हम पर हमले करते थे। जब देश की सेनाएं सर्जिकल स्ट्राइक करती हैं, जब वह एयर स्ट्राइक करती हैं, तो देश के युवाओं का सीना गर्व से भर जाता है। इसलिए आज देश के 140 करोड़ नागरिक गौरवान्वित हैं।"
Aug 15, 2024, 7:58 AM IST

हमारा लक्ष्य होता है नेशन फर्स्ट...

हम राजनीतिक मजबूरी में कोई काम नहीं करते हैं, हमारा लक्ष्य होता है नेशन फर्स्ट, राष्ट्रहित सुप्रीम-पीएम मोदी
Aug 15, 2024, 7:56 AM IST

Independence Day 2024 LIVE Hindi: जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो...

जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो देश के नौजवानों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है, लाल किले से बोले पीएम मोदी।
Aug 15, 2024, 7:53 AM IST

LIVE Swatantrata Diwas 2024 Update: 2047 तक 'विकसित भारत' बन सकते हैं

"हमें गर्व है कि हम उन 40 करोड़ लोगों का खून अपने साथ लेकर चलते हैं, जिन्होंने भारत से औपनिवेशिक शासन को उखाड़ फेंका...आज, हम 140 करोड़ लोग हैं, अगर हम संकल्प लें और एक दिशा में एक साथ आगे बढ़ें, तो हम रास्ते की सभी बाधाओं को पार करते हुए 2047 तक 'विकसित भारत' बन सकते हैं।"
Aug 15, 2024, 7:50 AM IST

LIVE Swatantrata Diwas 2024 Update: देश के ढाई करोड़ घरों में बिजली पहुंचाएंगे...

जब लालकिले से कहा जाता है कि तय समय सीमा में देश के ढाई करोड़ घरों में बिजली पहुंचाएंगे और ऐसा हो जाता है तो सामान्य मानव का भरोसा बढ़ जाता है
Aug 15, 2024, 7:48 AM IST

हमें विश्व के पोषण को भी बल देना है...

हमें विश्व के पोषण को भी बल देना है। मिलेट्स जिसे हम श्री अन्न कहते हैं उसे दुनिया के हर डाइनिंग टेबल पर पहुंचाना है-पीएम मोदी
Aug 15, 2024, 7:44 AM IST

देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता समृद्धि...

यदि देश के लिए मरने की प्रतिबद्धता आजादी दिल सकती है तो देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता समृद्धि भी दिला सकती है-PM मोदी
Aug 15, 2024, 7:44 AM IST

हमारा देश आजादी के दीवानों का कर्जदार हैं

हमारा देश आजादी के दीवानों का कर्जदार हैं, ये दिन है उनका नमन करने का-पीएम मोदी
Aug 15, 2024, 7:41 AM IST

पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना...

प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक आपदा में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।
Aug 15, 2024, 7:37 AM IST

लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

प्रधानमंत्री मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
Aug 15, 2024, 7:32 AM IST

पीएम मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच लाल किला पहुंचें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच लाल किला पहुंच चुके हैं, यहां उनकों सेना के जवानों द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
Aug 15, 2024, 7:13 AM IST

निर्मला सीतारमण लाल किले पहुंचीं

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले पहुंचीं।
Aug 15, 2024, 7:12 AM IST

किशन रेड्डी ने दिल्ली आवास पर झंडा फहराया

तेलंगाना के सिकंदराबाद से सांसद और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अपने दिल्ली आवास पर झंडा फहराया और लोगों को शुभकामनाएं दीं।
Aug 15, 2024, 7:10 AM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लाल किले पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत के 78वें #IndependenceDay समारोह के लिए लाल किले पर पहुंचे हैं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+