Independence Day 2024 Speech: कब और कहां देखें PM मोदी की स्वतंत्रता दिवस स्पीच? जानें यहां

Independence Day 2024 Speech: आज पूरा भारत 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न मनाने की तैयारी कर ली गई है।

आज लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी लगातार 11वीं बार राष्ट्र को संबोधित करेंगे, आपको बता दें कि आजादी के जश्न का अहम हिस्सा होता है देश के पीएम का संबोधन, जिससे सुनने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं।

Independence Day 2024 Speech

जो लोग दिल्ली नहीं पहुंच सकते हैं, वो इस स्पीच को टीवी पर लाइव सुन सकते हैं, आप अपनी टीवी और स्मार्ट मोबाइल फोन पर पीएम मोदी के भाषण को आसानी से श्रवण कर सकते हैं।

कब और कहां देखें PM मोदी की स्वतंत्रता दिवस स्पीच?

आपको बता दें कि डीडी नेशनल पर, पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल, PMO के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल और BJP के यूट्यूब चैनल पर भी पीएम मोदी की स्पीच का लाइव प्रसारण होगा। मालूम हो कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम सुबह 7.30 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा।

नेहरू ने लगातार 17 बार स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया था

आपको बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लगातार 17 बार स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया था। पीएम मोदी के संबोधन में उम्मीद की जा रही है कि वो इस बार अपनी स्पीच में विकसित भारत के बारे में बाते करेंगे।

लालकिले से की थी पीएम मोदी ने वापसी का ऐलान

पिछली बार पीएम मोदी ने लालकिले की प्राचीर से ही ऐलान किया था कि अगली बार भी वो ही लालकिले से देश को संबोधित करेंगे और उनकी वो बात पूरी तरह से सही साबित हुई।

4,000 से ज़्यादा विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया

मालूम हो किकेंद्र सरकार ने इस समारोह के लिए 4,000 से ज़्यादा विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया है। आमंत्रित अतिथियों में किसान, युवा, महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना है। लाल किले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रत्येक अतिथि को अपने परिवार के एक सदस्य को लाने की अनुमति है। 4,000 लोगों को 11 श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिनमें कृषि और किसान कल्याण से 1,000, युवा मामलों से 600 और महिला एवं बाल विकास से 300 लोग शामिल हैं।

आवासीय विद्यालयों के लगभग 150 छात्रों को भी आमंत्रित किया गया

इसके अलावा, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लगभग 150 छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है। इस सूची में 100 आदिवासी कारीगर और वन धन विकास योजना के सदस्य और 50 आदिवासी उद्यमी भी शामिल हैं। मालूम हो कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम एक लंबा और कठिन संघर्ष था जिसमें अनगिनत लोगों ने अपने जीवन की आहुति दी थी।

वीरों ने साहस और देशभक्ति से इस आंदोलन को सफल बनाया

महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू और अनगिनत अन्य वीरों ने अपने अदम्य साहस और देशभक्ति से इस आंदोलन को सफल बनाया। 15 अगस्त 1947 को, जब पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लाल किले से तिरंगा फहराया, तो वह क्षण हमारे इतिहास में हमेशा के लिए अंकित हो गया था।

हम सभी देश की सेवा में समर्पित रहें

यह दिन हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि हम अपनी आज़ादी के मोल को पहचाने और देश के विकास के लिए लगातार काम करते रहे और देश की सेवा में समर्पित रहें और इसे और महान बनाने में कोई कोर कसर ना छोड़ें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+