Independence Day 2023: स्वंतत्रता दिवस समारोह में संसद बनाने वाले श्रमिक और ये 72 कपल होंगे विशेष मेहमान
15 August Independence Day celebrations 72 couples will be special guests from the states
Independence Day 2023:15 अगस्त को इस बार देश 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9वीं बार दिल्ली लाल किले पर ध्वाजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस की इस बार की थीम G-20 है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले समारोह में हर बार की तरह इस बार भी बहुत कुछ खास होगा वहीं इस समारोह में सबसे खास इस बार के विशेष मेहमान होंगे।

नई संसद बनाने वाले श्रमिक होंगे विशेष मेहमान
लाल किले पर आयोजित होने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथियों में शामिल ये खास मेहमान श्रमिक होगें ये देश की नई संसद बनाने वाले श्रमिक हैं। सूत्रों के अनुसार लाल किले पर मेहमान के तौर पर इन्हें विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।
अलग-अलग राज्यों से बुलाए गए हैं 72 कपल, जानें कौन हैं ये?
इन श्रमिकों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से 72 दंपत्तियों को आमंत्रित किया गया है। इन 72 दंपतियों को अलग- अलग क्षेत्र में उनके योगदान के लिए चुना गया है। इनमें लगभग 50 दंपति मनरेगा के लिए चुने गए हैं। समारोह के मेहमानों में श्रमिको के अलावा , गांवों के सरपंच और जी 20 की तैयारियों में अहम भूमिका निभाने वाले लोग भी है।
इस बार के स्वतंत्रता दिवस समारोह में 5500 लोगों को इकवाइट किया गया है इसके अलावा 2900 लोगों को अतिरिक्त आमंत्रित किया गया है।
सुरक्षा के किए गए है खास कड़े प्रबंध
सिक्योरिटी के लिए कंटेनर की मीनार के बजाय इस बार 30 फीट हाइट के लकड़ी के फ्रेम के साथ व्यू कटर लगाया जा रहा है। सुरक्षा के लिए एनएसजी, एसपीजी, पैरामिलिट्री फोर्स के जवान और दिल्ली पुलिस तैनात रहेगी। खूफिया जानकारी के अनुसार समारोह में देश विरोधी संगठन कुछ उत्पात कर सकते हैं इसलिए एंटी-ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम की लाल किले पर लगाए गए हैं।
फ्लाइट्स के टेकऑफ और लैंडिंग पर प्रतिबंध
अधिकारियों के द्वारा दी गई सूचना के अनुसार नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स के टेकऑफ और लैंडिंग पर प्रतिबंध रहेगा। 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और शाम को 4 बजे से 7 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। वहीं 16 अगस्त तक दिल्ली में ड्रोन और पैराग्लाइडिंग पर भी प्रतिबंध रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications