इनकम टैक्स कमर्चारियों ने पीएम मोदी को क्यों लिखी चिट्ठी?
नोटबंदी के फैसले के बीच ही आयकर विभाग के कर्मचारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रिक्त पदों को बढ़ने और कर्मचारियों से लिए बेहतर सुविधाओं की मांग की है।
नई दिल्ली। नोटबंदी के फैसले के बीच ही आयकर विभाग के कर्मचारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रिक्त पदों को बढ़ने और कर्मचारियों से लिए बेहतर सुविधाओं की मांग की है।

इनकम टैक्स विभाग की दो यूनियन इसको लेकर आगे आई हैं। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा कि देश में कर चोरी के मामलों की जांच के लिए तत्काल प्रभाव से रिक्त पदों को भरा जाए। इनकम टैक्स एम्पलॉयज फेडरेशन और इनकम टैक्स गैजेटेड ऑफिसर्स एसोसिएशन ने इस बावत पत्र लिखा है।
पत्र में लिखकर मांग की गई है कि हमें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। यह पत्र दोनों यूनियन ने पीएम मोदी को 17 नवंबर को लिखा था। इस पत्र में कालेधन से निपटने के लिए सुझाव भी दिए गए हैं।
पीएम मोदी से मांग की गई है कि इनकम टैक्स विभाग में 35 फीसदी तक पद खाली पड़े हुए हैं। इस पदों में अतिरिक्त आयुक्त, उपायुक्त और जूनियर अधिकारियों के पद खाली पड़े हुए हैं। साथ ही विभाग में इंटरनेट नेटवर्क को लेकर भी शिकायत की गई है। इसके चलते काम पर काफी फर्क पड़ता है।
नोटबंदी के बाद से आयकर विभाग ने छापे में 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कालाधन पकड़ा जा चुका है। गुरूवार को ही चेन्नई से 100 करोड़ की नकदी और 100 किलो सोना जब्त किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications