BBC के दिल्ली-मुंबई ऑफिस पर आयकर की रेड, कर्मचारियों के फोन जब्त

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली स्थित दफ्तर पर आईटी का सर्वे चल रहा है।

BBC office

Delhi BBC office: हाल ही में विवादित डॉक्यूमेंट्री बनाकर सुर्खियों में आए बीबीसी के दिल्ली दफ्तर में आयकर विभाग ने छापा मारा है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली स्थित दफ्तर पर आईटी का सर्वे चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। कर्मचारियों को भी दफ्तर छोड़कर जल्दी घर जाने को कहा गया है।

दिल्ली-मुंबई ऑफिस में आईटी का छापा

आयकर विभाग की कार्रवाई BBC के केजी मार्ग पर स्थित दफ्तर में चल रही है। इसी के साथ आयकर विभाग की टीम मुंबई के कलिना, सांताक्रूज स्थित बीबीसी स्टूडियो परिसर की भी निगरानी कर रही है। आयकर विभाग अंतरराष्ट्रीय कराधान और स्थानांतरण मूल्य निर्धारण में अनियमितताओं के आरोपों पर बीबीसी परिसरों में तलाशी ले रहा है।

मोबाइल फोन और लैपटॉप किए जब्त

इनकम टैक्स के अधिकारी मंगलवार दोपहर बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पहुंचे। वे बीबीसी के वित्त विभाग के खाते में कुछ दस्तावेजों का सत्यापन कर रहे हैं। विभाग ने खाते और वित्त विभाग के लोगों के कुछ मोबाइल फोन और लैपटॉप/डेस्कटॉप जब्त किए हैं। सूत्रों के अनुसार आयकर अधिकारी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बैकअप लेंगे और इसे लोगों को वापस सौंप देंगे।

Recommended Video

    India: The Modi Question पर बढ़ा विवाद, India में BBC को Ban करने की मांग | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस ने साधा निशाना

    इधर, बीबीसी ऑफिस में हो रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस ने बीबीसी परिसरों पर आईटी के छापेमारी पर ट्वीट करते हुए लिखा, "पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन कर दिया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया। अघोषित आपातकाल।"

    शाह का बीसीसी डॉक्यूमेंट्री पर बयान

    इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने भी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि हर बार जब पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ साजिशें होती हैं, तो वह मजबूत और अधिक लोकप्रिय होते हैं। शाह ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "सच हजारों साजिशों के बावजूद सामने आता है। वे 2002 से मोदी के पीछे हैं। लेकिन हर बार, मोदी जी मजबूत और अधिक लोकप्रिय होकर सामने आते हैं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+