2 करोड़ के चंदा विवाद पर आयकर विभाग ने केजरीवाल को थमाया नोटिस
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के चंदे में धांधली के आवाम संस्था के आरोपों पर आयकर विभाग ने आम आदमी पार्टी को नोटिस भेजा है। आयकर विभाग ने आप को यह नोटिस दिल्ली चुनाव के नतीजों के एक दिन पहले यानि 9 फरवरी को भेजा है।

आयकर विभाग ने आम आदमी पार्टी से 2 करोड़ रुपए के चंदा विवाद सहित गोल्डमाइन, सनविजन, स्काईलाइन, इंफोनेंस से मिली रकम की जानकारी भी मांगी है। आयकर विभाग ने आम आदमी पार्टी से 16 फरवरी से पहले नोटिस का जवाब मांगा गया है। साथ ही जवाब नहीं आने पर 10 हजार रुपए का जुर्माने की चेतावनी भी दी गई थी।
वहीं आप नेता आशुतोष का कहना है कि हम आयकर विभाग के इस नोटिस का स्वागत करते हैं और इस चंदे की जांच में पूरा सहयोग करेंगे। आशुतोष ने कहा कि हम खुद चाहते हैं कि हम पर जो आरोप लगे हैं उसकी जांच हो और जो कुछ सच्चाई है वो जनता के सामने आए।












Click it and Unblock the Notifications