देश के तीन राज्यों में आयकर विभाग का छापा, 1448 करोड़ कैश बरामद

पंजाब के खन्ना में पशुआहार बनाने वाली एक कंपनी के ग्रुप पर हुई IT की छापेमारी में 2.62 करोड़ रुपए कैश की जब्ती की गई है

नई दिल्ली। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तीन अलग-अलग राज्यों में छापेमारी की है। इस दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक रेड में 14.48 करोड़ कैश की जब्ती की गई है। इनकम टैक्स विभाग ने कर्नाटक के शहर बेंगलुरु, तेलंगाना के हैदराबाद और पंजाब के खन्ना शहर में छापेमारी की थी। इसमें बेंगलुरु में जहां 6.76 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं, वहीं हैदराबाद में 5.10 करोड़ और खन्ना में 2.62 करोड़ रुपए की जब्ती की गई है।

PWD कांट्रेक्टरों के ठिकानों पर छापा

PWD कांट्रेक्टरों के ठिकानों पर छापा

बेंगलुरु में PWD कांट्रेक्टरों के ठिकानों पर IT विभाग ने छापेमारी की। इन कांट्रेक्टरों को इस साल जनवरी से मार्च के बीच कई कांट्रेक्ट मिले थे। इस छापेमारी में IT ने यहां से 2000 और 500 के नोटों के रूप में कुल 6.76 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। हैदराबाद में 2 रियल स्टेट एजेंट के यहां हुई IT की छापेमारी में भी 2000 और 500 के नोटों के रूप में कुल 5.10 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं।

पंजाब के खन्ना में रेड

पंजाब के खन्ना में रेड

पंजाब के खन्ना में पशुआहार बनाने वाली एक कंपनी के ग्रुप पर हुई IT की छापेमारी में 2.62 करोड़ रुपए कैश की जब्ती की गई है। इसके साथ ही यहां 66.49 लाख की ज्वैलरी भी जब्त की गई है। IT विभाग ने बताया है कि पिछले दो दिनों में विभाग ने 14.48 करोड़ रुपए विभिन्न छापेमारी में जब्त किए हैं।

पीडब्‍ल्‍यूडी ठेकेदारों पर ये है आरोप

पीडब्‍ल्‍यूडी ठेकेदारों पर ये है आरोप

पीडब्‍ल्‍यूडी के ठेकेदारों पर आरोप है कि उन्‍होंने राज्‍य सरकारों से बड़े-बड़े टेंडर तो हसिल कर लिए लेकिन इनकम टैक्‍स जमा नहीं किया गया. आयकर विभाग के अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदारों को भुगतान होने के बाद भी इन लोगों ने इनकम टैक्‍स जमा नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+