यूपी में बड़े अधिकारियों के घर पर इनकम टैक्स का छापा
यूपी में इन्कम टैक्स ने अधिकारियों के घर पर छापेमारी की है।
नई दिल्ली। आय छुपाने के शक में यूपी में बड़े अधिकारियों के घर पर छापा पड़ा है। मिल रही जानकारी के मुताबिक इनमें दो आईएएस अधिकारी, एक पीसीएस अधिकारी और पांच सरकारी बाबू शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के पूर्व डीएम विमल शर्मा के घर, बागपत के पूर्व डीएम हरिनाथ तिवारी के घर, मेरठ की आरटीओ ममता शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी हुई है।जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने एक साथ मेरठ, बागपत, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में स्थित ठिकानों पर यहा छापे मारे हैं। गाजियाबाद के पूर्व डीएम विमल शर्मा के घर भी छापेमारी की गई है। शर्मा मौजूदा समय में नोएडा अथॉरिटी में अडिशनल सीइओ हैं।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विमल कुमार शर्मा के भोगांव के छोटा बाजार स्थित आवास पर आयकर विभाग ने बुधवार सुबह छापा मारा। कार्रवाई के लिए अधिकारी के घर को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया। फीरोजाबाद व गाजियाबाद जिलों में विमल डीएम पद पर रह चुके हैं। उनकी पत्नी भी मेरठ में एआरटीओ के पद पर तैनात हैं।
वहीं दूसरी तरफ एक और आईएएस अधिकारी के यहां छापेमारी की खबरें आ रही हैं। खबरों के अनुसार आयकर विभाग ने आईएएस सत्येन्द्र सिंह के लखनऊ स्थित घर पर दबिश दी है। आयकर की टीम ने मेरठ में आईएएस विमल शर्मा की पत्नी ममता शर्मा के घर पर भी छापेमारी की।












Click it and Unblock the Notifications