IT Raid: लक्स इंडस्ट्रीज पर इनकम टैक्स की रेड, 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी का आरोप
Income Tax Raid in Lux Industries: आयकर विभाग शुक्रवार को 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी के आरोप में लक्स इंडस्ट्रीज पर छापेमारी कर रहा है। कोलकाता सहित कई शहरों में कंपनी से जुड़े परिसरों की तलाशी चल रही है। छापे में शीर्ष अधिकारियों के कार्यालय और आवास शामिल हैं।
वहीं, आयकर विभाग की छापेमारी पर लक्स इंडस्ट्रीज का कहना है कि हम बताना चाहेंगे कि हमारे परिसरों पर सर्वेक्षण किया जा रहा है और कंपनी अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है। हम आगे सूचित करना चाहेंगे कि सर्वेक्षण अभी बाकी है। निष्कर्ष निकालने के लिए हम इसके प्रभाव का आकलन करने में असमर्थ हैं। एक बार सर्वेक्षण खत्म हो जाने पर, कंपनी स्टॉक एक्सचेंजों को अपडेट करेगी। अगर उपरोक्त सर्वेक्षण के परिणामस्वरूप कोई भौतिक प्रभाव पड़ता है।

शेयर में 3.18 प्रतिशत गिरावट
बताया जा रहा है कि छापेमारी के चलते लक्स इंडस्ट्रीज के शेयर में 3.18 प्रतिशत गिरावट आई है। पहले 1,471 रुपए पर थे। दोपहर 1.03 बजे तक, लक्स इंडस्ट्रीज के एक लाख शेयरों ने एक्सचेंजों पर कारोबार किया, जो कंपनी के मासिक कारोबार औसत के बराबर था।
पिछले एक साल में 19 फीसदी की गिरावट
लक्स इंडस्ट्रीज के शेयर में 1 जनवरी से 10 फीसदी और पिछले एक साल में 19 फीसदी की गिरावट आई है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 57 प्रतिशत गिरकर 44 करोड़ रुपये हो गया। इसी अवधि में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 715 करोड़ रुपए हो गया। अप्रैल-जून तिमाही में अर्निंग्स बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन (EBITD)सालाना आधार पर 1,300 आधार अंक घटकर 6 प्रतिशत रह गई थी।
लक्स इंडस्ट्रीज इनरवियर, होजरी और संबंधित परिधान उत्पादों के निर्माण और मार्केटिंग के व्यवसाय में लगी हुई है। कंपनी विभिन्न ब्रांड नामों जैसे लक्स कोजी, लक्स वीनस और लक्स कॉट्स वूल के तहत अंडरवियर, बनियान, ब्रीफ और थर्मल वियर सहित उत्पादों की एक विस्तृत रेंज पेश करती है।












Click it and Unblock the Notifications