मीसा भारती और उनके पति के खिलाफ फाइनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी
मीसा भारती और उनके पति खिलाफ फाइनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी
नई दिल्ली। बेनामी संपत्ति मामले में आयकर विभाग ने राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती के खिलाफ फाइनल अटैचमेंट ऑर्डर (अंतिम आदेश) जारी किया है। मीसा के साथ उनके पति शैलेश कुमार के खिलाफ भी फाइनल अटैचमेंट ऑर्डर जारी किया गया है।

लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के खिलाफ आयकर विभाग और ईडी लगातार अपना शिकंजा कसती जा रही है। बीते हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय ने मीसा भारती की दिल्ली स्थित फार्महाउस को अटैच किया है। यह फार्महाउस दक्षिणी दिल्ली में है, इसे ईडी ने बेनामी संपत्ति के तहत अटैच किया है। बेनामी संपत्ति मामले में मीसा भारती और उनके पति शैलेश के खिलाफ जांच चल रही है। मीसा और उनके पति के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच चल रही है।
आयकर विभाग और ईडी मीसा भारती और उनके पति के ठिकानों पर कई दफा छापेमारी कर चुकी है। मीसा और उनके पति पर आरोप है कि इन्होंने फर्जी कंपनी बनाकर मनी लॉड्रिंग के जरिए संपत्तियां खरीदी है। कई मामलों में सीबीआई भी मीसा के खिलाफ जांच कर रही है। मीसा के अलावा भी लालू यादव परिवार के कई सदस्य सीबीआई और आयकर विभाग के रडार पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications