2022 तक आतंकवाद और नक्सलवाद का हो जाएगा सफाया, कश्मीर समस्या का भी होगा हल: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि 2022 तक आतंकवाद को खत्म कर कश्मीर समस्या से निपट लिया जाएगा। शुक्रवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 2022 तक आतंकवाद, नक्सलवाद और वामपंथी उग्रवाद का सफाया हो जाएगा।

2022 तक कश्मीर समस्या का हल हो जाएगा: राजनाथ सिंह

उन्होंने संकल्प से सिद्धि - न्यू इण्डिया मूवमेंट के कार्यक्रम में 2017-2022 नए भारत का निर्माण कार्यक्रम के मौके पर सभी को भारत को स्वच्छ, गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, सांप्रदायिकता मुक्त और जातिवाद मुक्त भारत बनाने की शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर लोग 1947 में आजादी पाने के लिए जब 1942 (भारत छोड़ो आंदोलन) में प्रण लिया जा सकता है तो आज 70 साल की आजादी के बाद भी हम आत्मनिर्भर क्यों नहीं हो पाए, जो बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था।

गृहमंत्री ने अपने संबोधन में स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने इसके महत्व को पहचानकर इसे एक अभियान का रूप दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे एक जनांदोलन बनाया है। उन्होंने 75वीं आजादी के मौके पर 'न्यू इंडिया' को साकार बनाने के संकल्प को लेकर पीएम मोदी का भी तारीफ की।

आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से कश्मीर में छिपे आतंकियों का सफाया करने के लिए इंडियन आर्मी 'ऑपेरशन ऑल आउट' चला रही है, जिसमें अब तक कई हिजबुल और लश्कर के कमांडरों को ढेर किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+