मोदी के कारण मुश्किल में जशोदाबेन का परिवार

narendra modi
अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने नामांकन दाखिल करते वक्तय अपनी पत्नी के नाम का खुलासा क्या किया, मेहसाणा गांव में लोगों की भाड़ बढ़ गई। जो गांव अब तक दुनिया की चमक-दमक से दूर था अब वो मीडिया और लोगों की नजर में छा गया।

मोदी द्वारा पत्नी के नाम के खुलासे ने सभी की निगाहें मोदी की पत्नी जशोदाबेन पर टिका दी है। लोगों की भीड़, मीडिया के कैमरे सब मेहसाणा पहुंच गए। मोदी का ससुराल पक्ष इन दिनों मीडिया से बचने की कोशिश कर रहा है और साथ ही अपने उस 'दामाद' के पीछे मजबूती से खड़ा है, जो देश का पीएम बनना चाहता है।

रिश्तेदार मोदी के नौजवानी के दिनों की कहानियां सुनाते नहीं थकते। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक वाडनगर और उंझा में कम्युनिटी हाउस में इन दिनों टीवी पर सिर्फ समाचार चैनल चल रहे हैं। उत्तरी गुजरात के इस हिस्से में बसने वाली एक साधारण सी रिटायर्ड स्कूल टीचर अचानक सुर्खियों में आ गई है, लेकिन उनकी मुश्किलें भी बढ़ गई है।

उंझा में अपने घर से किराने की दुकान चलाने वाले जशोदाबेन के छोटे भाई प्रवीण मोदी ने ऐसी जगह आसरा लिया है, जहां उम्मीद ही नहीं थी। वो इन दिनों मोदी के बड़े भाई सोमाभाई के अहमदाबाद वाले घर में ठहरे हैं। वो परेशान है। लोगों और मीडिया के सवाल उन्हें चैन से रहने नहीं दे रहे है तो वहीं समाज की ओर से दबाव झेलना पड़ रहा है। उनपर आरोप लग रहा है कि वो पैसा लेकर प्रेस को इंटरव्यू दे रहे हैं। वहीं उनकी निजी जीवन भी प्रभाविक हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+