वित्त वर्ष 2019-20 में BJP को इलेक्‍टोरल बांड्स से मिला 2555 करोड़ रुपए का चंदा

नई दिल्ली, 9 अगस्त। केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इतनी बड़ी पार्टी को चलाने के लिए भारी मात्रा में धन की भी आवश्यकता होती है। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आय को लेकर एक आंकड़ा सामने आया है जो खूब सुर्खियों में है। दरअसल, वित्त वर्ष 2019-20 में बेचे गए इलेक्‍टोरल बांड्स से बीजेपी को जबरदस्त फायदा हुआ है। इलेक्‍टोरल बांड्स का 76 फीसदी हिस्सा बीजेपी के खाते में गया है। वित्‍तीय वर्ष 2019-20 में कुल मिलाकर 3,355 करोड़ रुपए के इलेक्‍टोरल बांड्स बेचे गए थे।

In the financial year 2019-20, BJP received donations of Rs 2555 crore from electoral bonds

Recommended Video

    BJP को 2019-20 में Electoral Bonds से मिला 2555 करोड़ रुपए का चंदा | वनइंडिया हिंदी

    एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी को इलेक्‍टोरल बांड्स से कुल 2,555 करोड़ रुपए की आय हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि पिछले वर्ष की तुलना में यह कमाई 75 फिसदी अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल बीजेपी को इलेक्‍टोरल बांड्स से 1450 करोड़ रुपए की आय हुई थी। वहीं देश की दूसरी सबसे बड़ा राजनीतिक पार्टी और भाजपा की प्रमुख सियासी प्रतिद्वंवद्वी कांग्रेस की कमाई को 17 फीसदी का झटका लगा है।

    यह भी पढ़ें: कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने की बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की हत्या, लालचौक के पास मारी गोली

    वित्त वर्ष 2018-19 कांग्रेस को इलेक्‍टोरल बांड्स से कुल 383 करोड़ रुपए मिले थे जबकि वित्त वर्ष 2019-20 में पार्टी को सिर्फ 318 करोड़ रुपए ही मिले। यह कुल इलेक्‍टोरल बांड्स का कुल 9 फीसदी ही था। अन्य राजनीतिक दलों की आय पर नजर डालें तो ममता बनर्जी की टीएमसी को इलेक्‍टोरल बांड्स से 100.46 करोड़ रुपए जुटाए तो वहीं शरद पवार की पार्टी राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 29 करोड़ रुपए और शिवसेना ने 41 करोड़ रुपए एकत्र किए। इसके अलावा डीएमके 45 करोड़, आरजेडी 2.5 करोड़ और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 18 करोड़ रुपए की आय हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+